{"_id":"65049e04bb4f1237f90b12a4","slug":"police-ran-all-night-interrogated-passers-by-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-4719-2023-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रातभर दौड़ी पुलिस, आने-जाने वालों से की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रातभर दौड़ी पुलिस, आने-जाने वालों से की पूछताछ
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में वाहनों की चेकिंग करते पुलिस की टीम
आईजी ने थानेदारों के रात्रि गश्त की जानी हकीकत, जिले के सभी थानेदार चिह्नित स्थल पर मिले, भेजा लोकेशन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। थानेदरों के गश्त की हकीकत जानने के लिए आईजी बस्ती आरके भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को क्रॉस चेकिंग अभियान चलाया। थानेदारों की लोकेशन के बारे में जानकारी ली। चिह्नित स्थल पर थानेदार टीम के साथ रात्रि गश्त करते हुए पाए गए। निर्देश के बाद पूरी रात पुलिस भागती रही और रात में निकलने वालों के वाहनों की डिकी की जांच करने के साथ ही आने-जाने का कारण पूछा और नाम नोट किया।
अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आईजी की ओर से बार-बार निर्देश दिया जाता है। साथ ही रात्रि गश्त करने पर जोर दिया जाता है। थानेदार रात्रि गश्त में निकल रहे हैं कि नहीं। इसकी जानकारी के लिए गश्त प्वांइट चिह्नित होता है। जो एक-दूसरे थाने का बाॅर्डर होता है। यहां रात्रि में दो या तीन थानों की पुलिस एक साथ पहुंचकर संदिग्धों की चेकिंग करती है। पुलिस गश्त प्वाइंट पर है या नहीं, इसकी हकीकत जाने के लिए आईजी बस्ती आरके भारद्वाज ने बृहस्पतिवार को गश्त की क्राॅस चेकिंग और लोकेशन के बारे में जानकारी के लिए जिले आला अधिकारियों को निर्देश दिया। यह आदेश होते ही रात 12 से सुबह 4 बजे तक पुलिस दौड़ती रही। 13 स्थानों की चेकिंग की गई। यहां थानेदार मौजूद मिले। हर सर्किल के सीओ ने मौके पर पहुंचकर लोकेशन के बारे में जानकारी लेने के साथ ही फोटो शेयर किया। एक साथ एक स्थान पर दो थानेदार चेकिंग किए। रात में गुजरने वाले वाहनों की डिकी को खोलकर देखा गया। वाहन चालकों का नाम पूछा गया। इसकेे बाद उन्हें जाने दिया गया। इसमें बांसी कोतवाली क्षेत्र के फजिहतवा नाला, डुमरियागंज के सोहना- डुमरियागंज बार्डर, चिल्हिया के बहादुरपुर, पथरा बाजार के डुमरियागंज- पथरा बाजार मार्ग, शोहरतगढ़ कठेला शोहरतगढ़ व ढेबरुआ मार्ग, जोगिया कोतवाली के जोगिया-पकड़ी मार्ग सहित अन्य प्वाइंट पर पुलिस ने चेकिंग की। इस संबंध में एएसपी सिद्धार्थ ने बताया कि आईजी के निर्देश पर पूरे जनपद में अभियान चलाया गया है।