{"_id":"62a4d2908970800f2907f390","slug":"police-march-in-diffrent-places-siddharthnagar-news-gkp439998159","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें
विज्ञापन
डुमरियागंज में पैदल मार्च करते एडीएम दयाशंकर और एसपी सुरेश चंद रावत। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने से बचें
- डुमरियागंज में एडीएम और एएसपी ने पुलिस के साथ मार्च किया
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शुक्रवार रात एडीएम उमाशंकर और एएसपी सुरेश चंद्र रावत की अगुवाई में पुलिस ने नगर क्षेत्र के प्रमुख चौराहों और सड़कों पर मार्च किया। इस दौरान किसी प्रकार की अफवाह नहीं फैलाने और विवादित पोस्ट सोशल मीडिया पर पोस्ट और कमेंट नहीं करने की लोगों से अपील की।
एडीएम व एएसपी, प्रभारी सीओ देवी गुलाम सिंह ने पुलिस बल के साथ थाना से मंदिर तिराहा, खीरा मंडी, कादीराबाद रोड होते हुए बैदौला चौराहे तक मार्च किया। इस दौरान अधिकारियों ने सभी लोगों से क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग किए जाने तथा किसी भी अप्रिय गतिविधि की सूचना तत्काल 112 नंबर पर दिए जाने का अनुरोध किया। साथ ही लोगों से सोशल मीडिया पर प्रशासन से पुष्टि किए बिना कोई खबर या सूचना पोस्ट न करने अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष सूर्यभान सिंह, एसआई दद्दन राय, रमाकांत सरोज, राम महेश शर्मा और पुलिस बल मौजूद रहे।