फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police is investigating the whereabouts of the criminals to reach them

Siddharthnagar News: दरिंदों तक पहुंचने के लिए उनकी हुलिया पता कर रही पुलिस

Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 26 Jun 2024 01:42 AM IST
विज्ञापन
Police is investigating the whereabouts of the criminals to reach them
जोगिया कोतवाली क्षेत्र में महिला से हुए सामूहिक दुष्कर्म मामले को पर्दाफाश करने के लिए कोतवाली पुलिस के अलावा चार अन्य टीम लगाई गई हैं। टीमें यह पता लगाने में जुटी है कि घटनास्थल के आसपास से उस वक्त कौन-कौन गुजरा था। महिला के जरिए हुलिया के बारे में भी जानकारी ले रही है। जिससे सामूहिक दुष्कर्म के आरोपियों को दबोचा जा सके। कार्रवाई में लापरवाही पर कोतवाल जोगिया को सस्पेंड किया जा चुका है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के ककरही और जोगिया के बीच एक मकान में दोस्त के साथ बैठी एक महिला से रविवार रात पांच की संख्या में आए अज्ञात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद मौके से फरार हो गए थे। महिला की शिकायत पर कोतवाल की लापरवाही पाई गई। एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इसके साथ ही मामले का पर्दाफाश करने के लिए जोगिया पुलिस के अलावा चार और टीम को लगा दी। सामूहिक दुष्कर्म की वारदात में अज्ञात चेहरों की पहचान के लिए अलग-अलग टीम यह खंगालने में जुटी हुई है कि उसे वक्त वहां से कौन गुजरा था। आसपास के लोगों से यह जानकारी लेने में जुटी हुई है। जिससे वारदात को अंजाम देने वालों की तस्दीक हो सके और उन्हें दबोच जा सके। घटना सही होने की बात सामने आने के बाद पुलिस पूरी तरीके से अलर्ट मोड में है और जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने में लगी है।
विज्ञापन

24 से अधिक घंटे हो चुके हैं पुलिस अभी तक आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है। महिला से भी हुलिया के बारे में जानकारी ले रही है। जिससे आसपास का अगर कोई हो तो लोगों से उनके बारे में जानकारी लेकर पकड़ा जा सके। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया की सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। लापरवाही में कोतवाल को सस्पेंड कर दिया गया है। अलग-अलग टीम काम कर रही है जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियस में काम करने वाले मोबाइल को भी खंगाल रही पुलिस

महिला ने जिस वक्त उसे खाली घर में वारदात होने की बात पुलिस को बताई है। उस आधार पर सर्विलांस सेल की टीम यह जानने में जुटी हुई है कि उस रेडियस में 100 मीटर के दायरे में कितने फोन एक्टिव थे। कौन करीब था यह डाटा खंगालने के बाद पुलिस नतीजे पर पहुंच जाएगी। इसके बाद ऐसे लोगों से संपर्क करके उनसे पूछताछ कर सकती है।


ये है घटनाक्रम

चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला रविवार को अपने प्रेमी उसका बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी युवक से मिलने आई थी। दोनों नौगढ़-बांसी मार्ग पर जोगिया व ककरही के बीच एक खाली मकान में रविवार की देर रात बैठे थे। इस दौरान चार से पांच की संख्या में पहुंचे युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर दिया। सोमवार की सुबह महिला जोगिया थाने पहुंच घटना की जानकारी देते हुए थानेदार को तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद भी थानेदार ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद महिला थाने से बाहर निकल कर 1076 पर नंबर पर फोन कर दिया। इसके बाद मामले की जानकारी एसपी को दी गई। मामले की जानकारी होते ही एसपी ने मौके पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed