फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police is investigating the source of income of the newly rich people of the border area

Siddharthnagar News: बॉर्डर क्षेत्र के नव धनाढ्यों की कमाई का जरिया जांच रही पुलिस

Sat, 24 May 2025 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 May 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
Police is investigating the source of income of the newly rich people of the border area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सीमावर्ती इलाके के नव धनाढ्य खुफिया रडार पर हैं। बाॅर्डर पर कई एजेंसियों ने इनकी कुंडली बनाने का काम शुरू कर दिया है। इसमें अचानक उनके पास कहां से धन आया और कैसे इमारत बना ली और लग्जरी जीवन जीने लगे। इसका लेखाजोखा तैयार किया जाएगा। गलत सोर्स से हासिल रकम की पुष्टि के बाद शिकंजा कसने की कार्रवाई होगी।
सुरक्षा एजेंसियों का मानना है कि बाॅर्डर इलाके में कुछ साल में कुछ लोगाें की संपत्ति में अकूत वृद्धि हुई है। सीमा संवेदनशील है। ऐसे में गलत ढंग से या देश विरोधी गतिविधि में लिप्त होकर धन अर्जित करने की आशंका है, जिससे देश को नुकसान है। ऐसे में डीआईजी बस्ती ने लेखाजोखा तैयार करने का निर्देश दिया है, जिससे कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा बड़ा मसला बन गया है। नेपाल से लगने वाली जिले की 68 किलोमीटर सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई। 24 घंटे पट्रोलिंग और मेन प्वाइंट से आने वालों की वैध कागजात की चेकिंग के बाद प्रवेश दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ ही सीमावर्ती इलाके में अन्य गतिविधियों पर भी खुफिया नजर है। सीमावर्ती इलाके में अवैध गतिविधि जैसे तस्करी आदि में लोगों के लिप्त होने की बात सामने लगातार आ रही है।
इसके अलावा देश विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका बनी रहती है। क्योंकि सीमावर्ती इलाके से संदिग्ध पकड़े जा चुके हैं। वहीं, सीमावर्ती इलाके में हाल के कुछ वर्ष में कुछ लोगों ने अकूत संपत्ति बना ली है।
जबकि, इसके पहले उनके पास कुछ भी नहीं था। उनके पास कम दिन में इतनी संपत्ति कहां से आई, कहीं देश विरोधी गतिविधि में तो लिप्त नहीं है। ऐसे में डीआईजी बस्ती दिनेश कुमार पी ने नवधनाढ्यों की जांच करके कुंडली तैयार करने के लिए दिशा-निर्देश दिया है। ऐसे में अगर गहनता से जांच हुई तो बड़े लोग जद में आएंगे और कार्रवाई होगी।

सीमा पर कई एजेंसी पहले से ही एक्टिव मोड में हैं और संदिग्धों पर नजर जमाए हुए हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि लेखाजोखा तैयार करते देर नहीं लगेगा। 68 किलोमीटर के दायरे में बहुत बड़ी संख्या में लोग आ जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed