{"_id":"5f4cfaad8ebc3e3cfa619b9c","slug":"police-encounter-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp363713937","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज लूट में वांछित,सिद्धार्थनगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज लूट में वांछित,सिद्धार्थनगर पुलिस ने मुठभेड़ में पकड़ा
विज्ञापन
महराजगंज लूटकांड में वांछित को मुठभेड़ में पकड़ा
वारदात करने आ रहे बदमाश से एसओजी टीम की हुई मुठभेड़
महराजगंज जिले में लूट की वारदात में शामिल था, बदमाश
लोटन क्षेत्र के घोंघी नदी के पास देर रात मुठभेड़ में पुलिस ने पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। राहगीरों को लूटने के इरादे से घोंघी नदी बांध मार्ग पर चक्कर लगा रहे बदमाश की रविवार देर रात एसओजी और लोटन पुलिस से मुठभेड़ हो गई। बदमाश ने पुलिस टीम पर दो राउंड गोलियां दागीं। बचाव करते हुए रात के अंधेरे में पुलिस ने गोली चलाई जो एक बदमाश के पैर में लगी। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ा बदमाश महराजगंज लूटकांड में वांछित है और उस पर 25 हजार का इनाम घोषित है।
पुलिस लाइंस सभागार में सोमवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी विजय ढुल ने बताया कि रविवार रात लोटन कोतवाली की पुलिस और एसओजी की टीम क्षेत्र के घोंघी नदी के पास चेकिंग कर रही थी कि सूचना मिली कि ग्राहक सेवा केंद्र के पास कोई बदमाश चक्कर लगा रहा है। इसके बाद पुलिस टीम ने चेकिंग शुरू कर दी। घोंघी नदी स्थित बांध पर एक बाइक सवार दिखा। जब उसे रोकने की कोशिश की गई तो भागने लगा और बाइक अनियंत्रित होने के कारण गिर गया। पुलिस आगे बढ़ी तो बदमाश ने दो राउंड फायर कर दिया। जवाबी कार्रवाई में पुलिस टीम की तरफ से भी दो फायर किए गए। इसमें एक गोली बदमाश के पैर में लगी। उसे लोटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जेल अस्पताल रेफर कर दिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम जितेंद्र निषाद निवासी महराजगंज टोला भेलिनपुर थाना गुलरिहा जनपद गोरखपुर होना बताया। उसके कब्जे से पिस्टल बरामद हुई। उसके खिलाफ गोरखपुर और देवरिया में लूट, सहित कई प्रकार के मुकदमे दर्ज हैं। इसके अलावा महराजगंज के पनियरा थाने में लूट के मामले में उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित है। इससे जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पूछताछ करने के बाद जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में एसओ लोटन अवधनरायन यादव, एसओ प्रभारी पंकज पांडेय, राजीव शुक्ला, आनंद प्रकाश यादव, पवन तिवारी आदि शामिल रहे।