फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police caught two accused of robbery from Duukandar in an encounter.

Siddharthnagar News: दुुुुकानदार से लूट के दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में दबोचा

Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
Police caught two accused of robbery from Duukandar in an encounter.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसओजी और चिल्हिया पुलिस की संयुक्त टीम से बुधवार देर रात बर्डपुर-गौरा मार्ग पर बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। इसमें भाग रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। एक गोली एसओ चिल्हिया की बुलेट प्रूफ जैकेट में धंस गई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गिर गया। उसके साथी और उसे पुलिस टीम ने दबोच लिया।
घायल का शोहरतगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज कराया गया। उसके कब्जे से 15 हजार रुपये, तमंचा कारतूस आदि बरामद हुआ। पुलिस का दावा है कि इन्हीं बदमाशों ने क्षेत्र के ससना गांव के पास छह फरवरी की रात हार्डवेयर की दुकान चलाने से तमंचा सटाकर लूट की थी।
विज्ञापन

घटना में रेकी और सहयोग करने वाले तीन अन्य बदमाशों की तलाश जारी है। एसपी डॉ. अभिषेक महाजन ने बताया कि छह फरवरी की रात चिल्हिया थाना क्षेत्र के ससना गांव के पास हार्डवेयर दुकानदार अजय रावत से बदमाशों ने लूट की थी। इस मामले में केा दर्ज किया गया। घटना स्थल का निरीक्षण उसके अनावरण के लिए विशेष पुलिस टीम थाना चिल्हिया पुलिस व एसओजी, सर्विलांस की संयुक्त टीम का गठन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार की रात परैया पुल के पास वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि चिल्हिया के हार्डवेयर व्यवसायी के साथ हुई लूट की वारदात से संबंधित कुछ संदिग्ध नेपाल भागने के लिए बर्डपुर-गौरा मार्ग से आ रहे हैं। इसी बीच एक बिना नंबर की बाइक पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए।
जिन्हें रोका गया, तो वह बाइक घुमाकर भागने लगे। इसके कारण बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। उसे छोड़कर भागते हुए उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर किया, जो इंस्पेक्टर चिल्हिया द्वारा पहनी बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, वह बच गए। आत्मरक्षार्थ में पुलिस पार्टी ने भी फायर किया, जिसमें एक व्यक्ति घायल होकर गिर गया तथा दूसरे को घेरकर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में घायल ने अपना नाम रामजीत यादव निवासी जगदीशपुर राजा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर बताया। उसे चिकित्सीय उपचार के लिए सीएससी शोहरतगढ़ ले जाया गया। दूसरे का नाम निलेश उर्फ नीलू पासवान निवासी जगदीशपुर राजा थाना व जनपद सिद्धार्थनगर है।
इसमें पुलिस पर फायरिंग करने की धारा को बढ़ाते हुए आगे की कार्रवाई की गई। पूछताछ में उन्होंने ससना में लूट की वारदात को अंजाम देने की बात कबूल कर ली है।

पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से एक तमंचा 32 बोर, एक कारतूस, दो खोखा, एक चाकू, 15 हजार रुपये चिल्हिया लूट घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई। जो बिना नंबर की है और उसके बारे में जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed