फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police busy in arresting 10 people in murder case

Siddharthnagar News: हत्या मामले में 10 पर केस गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

Sat, 17 May 2025 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 11:05 PM IST
विज्ञापन
Police busy in arresting 10 people in murder case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इटवा। इटवा थाने के ग्राम पकड़ी शुक्ल में हुई हत्या मामले में इटवा पुलिस ने शुक्रवार देर रात मृतक की पत्नी राजमती की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भागदौड़ तेज कर दी है।
राजमती ने शुक्रवार देर रात दी तहरीर में आरोप लगाया कि शुक्रवार को पति पंचराम गिरि सड़क पर बने नए मकान पर चूल्हा बनाने के लिए गड्ढे से तसले में मिट्टी लेकर आ रहे थे। घर पर पहुंचे तो देखा कि कुछ लोग चोरी से गेहूं निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

यह देखकर वह विरोध करने लगे। विरोध करने पर चोरी से गेहूं निकाल रहे व घर से लाठी डंडा व फावड़ा लेकर आए लुकाऊ पुत्र बदलू, शिवम गिरि, राजेन्द्र गिरि पुत्रगण लुकाऊ, बड़कू, छोटकू पुत्रगण नरदाहे, बदलू गिरि पुत्र गुद्दन गिरि, निर्मला पत्नी नरदाहे, सुनीता पत्नी लुकाऊ, सुंदरी पत्नी राजेन्द्र, भुर्री पत्नी नरदाहे मुझे व मेरे पति को मारने लगे। शोर सुनकर आए कुछ लोगों के बीच-बचाव पर वह लोग मरणासन्न अवस्था में हम लोगों को छोड़कर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed