{"_id":"644ebf43de3f001fd907ff86","slug":"police-arrest-two-accused-siddharthnagar-news-c-7-1-gkp1019-148156-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज न खुले, इसलिए जमकर था मारा-पीटा: जीजा निकला दरिंदा, साथी के साथ किया था महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज न खुले, इसलिए जमकर था मारा-पीटा: जीजा निकला दरिंदा, साथी के साथ किया था महिला से दुष्कर्म
Mon, 01 May 2023 02:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Updated Mon, 01 May 2023 02:38 PM IST
सार
आरोपियों ने बताया कि युवती को फोन करके गांव के बाहर बाग में बुलाया था। राज न खुले इसलिए दुष्कर्म के बाद उसे इतना मारा-पीटा था कि उसकी मौत हो जाए। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में चिल्हिया थाना क्षेत्र की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करने वाला कोई और नहीं, बल्कि उसका जीजा निकाला। जीजा ने अपने साथी के साथ मिलकर युवती के साथ दरिंदगी की थी। युवती के मोबाइल फोन की कॉल डिटेल से पुलिस आरोपी तक पहुंची। रविवार सुबह जब दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे, तब उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। राज न खुले इसलिए आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद युवती की इतनी पिटाई की थी कि उसकी जान चली जाए।
एसपी अमित कुमार आनंद ने रविवार को मीडिया को बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती से सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। युवती गांव से बाहर बाग में बेहोशी की हालत में मिली थी। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है। इस मामले में सामूहिक दुष्कर्म, जानलेवा हमला सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया था।
इसे भी पढ़ें: गोरखपुर की युवतियों की परेशानी: नशे में ड्राइवर चलाता है ओवरलोड ऑटो, गाना सुनाता है...लाल घाघरा
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि मामले के पर्दाफाश के लिए एसओजी और चिल्हिया पुलिस सहित कई टीमें लगी थीं। एसओजी प्रभारी शेषनाथ यादव और सर्विलांस सेल के प्रभारी सुरेंद्र सिंह को युवती के मोबाइल नंबर पर हुई वार्ता से पीड़िता के जीजा पर शक गहराया। इसके बाद पुलिस उसके पीछे लग गई। रविवार सुबह क्षेत्र के मंझरिया चौराहे से उसे और उसके साथी को पकड़ लिया गया। दोनों नेपाल भागने की फिराक में थे।
पूछताछ में दोनों ने युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म और पीटने की बात स्वीकार की। आरोपियों ने बताया कि युवती को फोन करके गांव के बाहर बाग में बुलाया था। राज न खुले इसलिए दुष्कर्म के बाद उसे इतना मारा-पीटा था कि उसकी मौत हो जाए। पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन