{"_id":"62eeba4e80fe717d7641f949","slug":"police-arrest-three-people-in-robbery-siddharthnagar-news-gkp4462989154","type":"story","status":"publish","title_hn":"लूट के रुपये व सामान के साथ तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लूट के रुपये व सामान के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
पुलिस लाइन सभागार में पकड़े गए आरोपियों की बारे में जानकारी देते एसपी अमित कुमार आदंन। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लूट के रुपये व सामान के साथ तीन गिरफ्तार
- सदर पुलिस व एसओजी ने घटना का 48 घंटे में किया खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस, एसओजी व सविलांस टीम ने 48 घंटे में लूट की घटना का खुलासा किया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लूट के 51 हजार रुपये व सामान बरामद हुए हैं।
एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 गांव के टोला हसनपुर निवासी खाद दुकानदार अब्दुल रहमान तीन अगस्त की रात दुकान बंदकर साइकिल से घर जा रहे थे।
रास्ते में बख्तावरपुर रोड पर अज्ञात लोगों ने उन्हें धक्का देकर साइकिल से गिरा दिया और मारपीट कर झोले में रखे बिक्री के 51 हजार रुपये, खाने का टिफिन, चश्मा, मोबाइल फोन, दवा, आधार कार्ड व बैंक का पासबुक लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर सदर थानाध्यक्ष तहसीलदार सिंह के निर्देश पर पुलिस केस दर्जकर मामले की छानबीन में जुटी हुई थी। शनिवार एसओजी प्रभारी जीवन त्रिपाठी, सर्विलास प्रभारी शेषनाथ यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सदर थाना क्षेत्र के विशुनपुरवा मोड़ के पास तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
उनके पास से लूट के 51 हजार रुपये नकद, एक टिफिन, चश्मा, एक मोबाइल फोन, पीड़ित का आधार कार्ड व बैंक पासबुक बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सदर थाना क्षेत्र के कल्यानपुर गांव निवासी अकरम, मुज्जमिल, इफराक के तौर पर हुई। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया गया।
नशे के आदी हैं आरोपी
पूछताछ में लूट के आरोपियों ने बताया कि वह लोग नशे के आदि हैं। घटना की रात वह बख्तावरपुर रोड़ पर बंद पड़ी नमकीन की फैक्ट्री पर बैठकर नशा कर रहे थे, इसी बीच अब्दुल रहमान साइकिल से झोला टांगे अपने घर जा रहे थे। पैसे के लालच में आकर झोला लेकर खेत के रास्ते भाग गए।