{"_id":"62e43f1b77fcfe1364730524","slug":"police-arrest-histrisheeter-and-one-other-siddharthnagar-news-gkp445402344","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar: एक पिस्टल, छह तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, करते थे अवैध असलहे की तस्करी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar: एक पिस्टल, छह तमंचे के साथ हिस्ट्रीशीटर समेत दो गिरफ्तार, करते थे अवैध असलहे की तस्करी
Sat, 30 Jul 2022 10:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 10:22 AM IST
सार
आदर्श का आरोप है कि वह टहलते हुए सिरसी चौराहे पर गया, जहां सिरसी निवासी युवक शशिकांत से बात कर रहा था। उसी समय सिरसी गांव के रहने वाला युवक उनके करीब पहुंचा और उन्हें निशाना बनाकर तमंचे से फायर कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिद्धार्थनगर पुलिस ने शुक्रवार को एक हिस्ट्रीशीटर और उसके साथी को गिरफ्तार किया। उनके पास से एक पिस्टल, छह तमंचे व कारतूस बरामद किए गए। एसओजी, सर्विलांस, कपिलवस्तु व मिश्रौलिया पुलिस के संयुक्त कार्रवाई में दो बाइकें भी बरामद हुई हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी।
विज्ञापन
एसपी ने बताया कि कपिलवस्तु पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान पानी टंकी तिराहे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक पिस्टल, तीन कारतूस, एक बाइक बरामद की गई। पूछताछ के दौरान उसने अपना नाम पता कपिलवस्तु थाना क्षेत्र के महदेवा कुर्मी निवासी अनिल विश्वकर्मा बताया।
विज्ञापन
उसने बताया कि मोहाना थानाक्षेत्र के पननी गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर शातिर अपराधी सूरज पटवा असलहा देता था। उसकी निशानदेही पर सूरज पटवा को थानाक्षेत्र मिश्रौलिया के मधवापुर पुल के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से छह तमंचे, एक कारतूस तथा एक चोरी की बाइक बरामद किया गया। दोनो आरोपियों के पास से 22 सौ रुपये नकद और एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
शौक पूरा करने के लिए करते थे तस्करी
पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि वह अपने शौक व जरूरतों को पूरा करने के लिये बिहार से हथियार बेचने के लिए लाते थे। सूरज पटवा बिहार के गोपालगंज से असलहा लाता था। खरीददार मिलने पर पिस्टल को 30 से 35 हजार में तथा तमंचे को छह से आठ हजार में बेचते थे। सूरज पटवा पर गोरखपुर के सहजनवां में दो, बस्ती के कोतवाली में एक समेत जिले के मोहाना व मिश्रौलिया में बाइक चोरी व अवैध असलहा रखने समेत विभिन्न मामलों में 14 मुकदमे दर्ज हैं।