फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Poets read poems in praise of Fatima Zohra

Siddharthnagar News: फातिमा जोहरा की शान में शायरों ने पढ़े कलाम

Mon, 23 Dec 2024 11:19 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Poets read poems in praise of Fatima Zohra
-पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी की पैदाइश के मौके पर अकीदतमंदों ने हल्लौर में महफिल मिलाद आयोजित किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के कस्बा हल्लौर में सोमवार को पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की बेटी शहजादी फातिमा जोहरा की यौमे पैदाइश (जयंती) धूमधाम से मनाई गई। इस मौके पर शिया समुदाय के लोगों ने महफिल मिलाद और नजर नियाज आयोजित करा खुशी का इजहार किया।

शहजादी फातिमा जोहरा की जयंती के मौके पर सोमवार की दोपहर जामा मस्जिद और दरगाह हजरत अब्बास तथा इमाम बारगाह अबू तालिब में महफिल मिलाद हुआ। मौलाना शहकार हुसैन जैदी ने कहा कि फातिमा जोहरा दुनिया की औरतों के लिए आदर्श हैं, उनकी जिंदगी और किरदार से सबक लेकर औरतों को अपनी जिंदगी बेहतर बनानी चाहिए। महफिल में शमशाद, बेताब, आले रजा, लकी, मुमताज, फलक, अफसर, बेमिसाल, अजीम, जिगर, फरहान, हानी, फैजी आदि शायरों ने कलाम पेश कर बीबी फातिमा जेहरा को खिराजे अकीदत पेश की। मौलाना अली अब्बास, जाकिर जमाल हैदर, काजिम कर्बलाई ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला तथा महिलाओं से कहा कि वह बीबी फातिमा जोहरा के बताए रास्ते पर चलें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed