{"_id":"670c41d59df714762b09e7d4","slug":"poets-conference-held-for-positive-thinking-of-prisoners-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125657-2024-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बंदियों के सकारात्मक सोच के लिए हुआ कवि सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बंदियों के सकारात्मक सोच के लिए हुआ कवि सम्मेलन
Mon, 14 Oct 2024 03:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 14 Oct 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिला कारागार में रविवार को राष्ट्रीय कवि संगम संस्था के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय कवि सम्मेलन में इस सम्मेलन में जनपद के प्रख्यात कवियों ने अपने काव्य पाठ से कैदियों और बाहर से आये प्रतिष्ठित कवियों ने अपनी भावनाओं और विचारों को कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया।
जेल अधिक्षक सचिन वर्मा ने बताया कि मुख्य उद्देश्य कैदियों को उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को निखारने और साहित्य के माध्यम से सकारात्मक जीवन दृष्टिकोण प्रदान करना था। कवि सम्मेलन में कैदियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी कविताओं के माध्यम से समाज और व्यक्तिगत जीवन के विभिन्न पहलुओं को अभिव्यक्ति किया।
मुख्य अतिथि डॉ. ज्ञानेंद्र द्विवेदी ने कैदियों के रचनात्मक प्रयासों की सराहना की और साहित्य की भूमिका पर जोर दिया कि यह न केवल विचारों को प्रकट करने का माध्यम है बल्कि समाज में एकता, प्रेम और सद्भावना का संदेश भी प्रसारित करता है। सम्मेलन का समापन जेल अधीक्षक सचिन वर्मा द्वारा एक सकारात्मक संदेश के साथ हुआ कि ''''साहित्य और कला'''' समाज में बदलाव लाने की क्षमता रखते हैं। इस तरह के आयोजन कैदियों के पुनर्वास की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कैदियों ने इस आयोजन के माध्यम से अपने जीवन में नया उत्साह और प्रेरणा महसूस किया।
विज्ञापन
इस दौरान बह्मदेव शास्त्री, रत्नेश, ऋषि कबीर मनहर, कृष्ण कुमार, डाॅ. राजेश मिश्र, कुमार शैल, नियाज कपिलवस्तुवी, डाॅ. जावेद कमाल, रामसिंह यादव, माधुर्य यादव, मुकेश प्रकाश, अभिषेक पांडेय उपस्थित रहे।