फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Poems, songs and plays on Dr. Ambedkar were presented

Siddharthnagar News: डॉ. आंबेडकर पर कविता, गीत व नाटक प्रस्तुत किया

Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Apr 2025 11:03 PM IST
विज्ञापन
Poems, songs and plays on Dr. Ambedkar were presented
कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा में कार्यक्रम प्रस्तुत करती छात्राएं। स्रोत विज्ञ​प्ति
बिस्कोहर। कंपोजिट विद्यालय कोहड़ौरा व बड़हरा विशुनपुर में डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती पखवाड़ा पर बृहस्पतिवार को बाबा साहब के जीवन पर आधारित नाटक, कविता, गीत व भाषण कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद विद्यालय की छात्रा गौरी कश्यप, रिया चौधरी व छात्र रहीम हाशमी, विजय पाल यादव, अनूप शर्मा, आदित्य पांडेय ने महिला शिक्षा, ऊंच-नीच, जात-पात और शिक्षा जैसे विषयों को नाटक, कविता व गीत के माध्यम से प्रमुखता से दिखाया। भाषण प्रतियोगिता में छात्रा अंजली चौधरी ने संविधान निर्माता आंबेडकर के जीवन पर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बाबा साहब को नौ भाषाओं का ज्ञान था। उन्होंने 32 डिग्रियां प्राप्त की थीं। गोपेश कुमार दूबे, बब्बन प्रसाद यादव, रघुनंदन कुमार, उत्तम कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed