{"_id":"65b6b6b8368ea486dd0df0b4","slug":"pm-will-interact-with-medical-students-online-today-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-112020-2024-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पीएम मेडिकल के छात्रों से आज आनलाइन संवाद करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पीएम मेडिकल के छात्रों से आज आनलाइन संवाद करेंगे
विज्ञापन
-एमबीबीएस परीक्षा की तैयारियों पर करेंगे बातचीत, अच्छे नंबर लाने के लिए देंगे टिप्स
तनाव दूर करने के लिए देंगे सुझाव, अभिभावकों और शिक्षकों से भी करेंगे बात
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के व समस्त शैक्षिक शिक्षण संस्थानों में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छात्र-छात्राओं को तनावमुक्त रहने के लिए छात्रों, अभिभावकों व शिक्षकों से संवाद करेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी परीक्षा के पूर्व होने वाले तनाव व अच्छे अंक को लेकर लाइव जुड़ेंगे। इस दौरान वह छात्रों से बात भी कर सकते हैं। ऑनलाइन प्रसारण में पीएम सभी छात्रों को परीक्षा के तनाव से कैसे दूर रहा जाए और परीक्षा में अच्छे नंबर कैसे पाएं, इसके लिए सीधे युवाओं से संवाद करेंगे। साथ ही शिक्षकों से बात करके परीक्षा में छात्रों को तैयारी करवाने के लिए टिप्स देंगे। प्रसारण में पीएम अभिभावकों से भी बात करेंगे, उन्हें बताएंगे, कि कैसे बच्चों को तैयारी करवाएं। ताकि वह अपने बच्चों को अच्छे अंक लाने के लिए तैयारी करवा सकें।
मेडिकल कॉलेज में पीएम मोदी के लाइव प्रसारण के लिए सभी तैयारियां हो पूरी हो गई हैं।