{"_id":"57867b784f1c1b3f4113df7e","slug":"pm-to-arrive-in-the-framework-of-the-meeting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम की सभा में पहुंचने की बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम की सभा में पहुंचने की बनाई रूपरेखा
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 13 Jul 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
बैठक हुई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर के जिला परिषद मार्केट स्थित मित्रसंघ कार्यालय पर बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक वरिष्ठ भाजपा नेता रामअशीष पाठक की अध्यक्षता में हुई। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गोरखपुर आगमन को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिए कार्यकर्ताओं ने रूपरेखा बनाई।
बैठक में भाजपा नेता राजू श्रीवास्तव ने कहा कि 22 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गोरखपुर में आगमन ऐतिहासिक व यादगार होगा। प्रधानमंत्री बहुप्रतिक्षित योजना एम्स व खाद कारखाना का शिलान्यास करेंगे, जो पूर्वांचल के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलनी तय है। इसके लिए अभी से ही पार्टी के बूथ स्तर पदाधिकारी से लेकर राष्ट्रीय तक के नेता जुट गए हैं। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को गोरखपुर पहुंचने के लिए अपील की है। बैठक में वासुदेवधर दुबे, चंद्रशेखर त्रिपाठी, मनोज श्रीवास्तव, भोला श्रीवास्तव, रामबक्ष गौतम, गुड्डन श्रीवास्तव, राकेष गौतम, बताषा बाबा, कल्लू, सूरज श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।