फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Players from Gautam Buddha's land won gold in Ghaziabad

Siddharthnagar News: गौतम बुद्ध की धरती के खिलाडिय़ों ने गाजियाबाद में जीता सोना

Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 May 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Players from Gautam Buddha's land won gold in Ghaziabad
राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता के विजेता खिलाडियों को सम्मानित किया गया। संवाद
बर्डपुर। गाजियाबाद के खेतान वर्ल्ड स्कूल में 27 से 30 अप्रैल तक आयोजित राज्य स्तरीय किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता में 250 से अधिक खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। इसमें आलम मार्शल आर्ट एसोसिएशन के कुल 20 खिलाडिय़ों का चयन हुआ था, जिसमें 12 खिलाडिय़ों ने स्वर्ण पदक, चार खिलाडिय़ों ने रजत पदक और चार खिलाडिय़ों ने कांस्य पदक प्राप्त कर बर्डपुर कस्बे का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

गाजियाबाद में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 16 जिले शामिल रहे। इसमें सिद्धार्थनगर, लखनऊ, बहराइच, हाथरस, गोंडा, गौतम बुद्धनगर, गाजीपुर, वाराणसी के खिलाडिय़ों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के ओनर किक बॉक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मिस्टर जफर खान की ओर से संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में आनंदेश्वर पांडेय, उत्तर प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव विशिष्ट अतिथि कोमल पवार, एडवोकेट सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया रिचा पांडेय, आरजे प्रतीक भारद्वाज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

किक बॉक्सिंग स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया उत्तर प्रदेश की अध्यक्ष डॉ. ज्योत्सना सिंह, जीएम चेयरमैन आशीष कुमार शर्मा ने खिलाडिय़ों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान विजेता खिलाडिय़ों को पदक, प्रशस्तिपत्र आदि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खिलाडिय़ों को मिला पदक
शिवांगी राव, नीलम राव, शुभम राव, सुभाष चंद्र, आकाश, सचिन यादव, साजिद अली, प्रीति भारती, सोनम कसौधन, शिखा कसौधान, निहारिका शर्मा, आमिर को स्वर्ण पदक मिला है। किंजल कांस्य पदक, दीपक, राजन रजत पदक, जानवी कांस्य पदक, समर कांस्य पदक, सचिन बरनवाल रजत पदक, अरमान रजत पदक, विशाल को कांस्य पदक मिला है। खिलाडिय़ों के इस प्रदर्शन क्षेत्र से लोगों में खुशी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed