{"_id":"65dcf13cf70d352a86033d89","slug":"players-excited-about-volleyball-competition-for-the-first-time-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-113442-2024-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहली बार वाॅलीबाल प्रतियोगिता से खिलाड़ी उत्साहित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहली बार वाॅलीबाल प्रतियोगिता से खिलाड़ी उत्साहित
Tue, 27 Feb 2024 01:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 27 Feb 2024 01:44 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार राज्यस्तरीय सीनियर महिला ओपन वाॅलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय प्रतियोगिता में मंडल स्तर के लगभग 20 से 22 टीमें सम्मलित होंगी। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खेल विभाग आमंत्रण पत्र भेज रहा है।
स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहली बार होने वाली सीनियर महिला वालीबाल प्रतियोगिता को लेकर जिले के खिलाडियों में काफी उत्सुकता है। खेल का आयोजन होने से जिले की महिला खिलाड़ियों को अपनों के बीच में प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। हाल ही में वाॅलीबाल की सीनियर महिला खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गोल्ड जीत कर जिले का मान बढ़ाया है। खेल का आयोजन 14, 15 व 16 मार्च को होगा। जबकि यह आयोजन पूर्व में 28, 29 फरवरी व एक मार्च को निर्धारित किया गया था। लेकिन यूपी बोर्ड परीक्षा होने की वजह से इसे 14 मार्च से कराने का निर्णय लिया गया है।
प्रतियोगिता में लगभग 600 खिलाड़ी भाग लेंगे। स्टेडियम अभी से ही तैयारियों में जुट गया है। खेल प्रतियोगिता को लेकर खिलाड़ी भी उत्सुक हैं। प्रतियोगिता में स्पोर्ट्स कॉलेज व स्पोर्ट्स हॉस्टल, एकेडमी के साथ साथ एसएसबी और यूपी पुलिस की टीम भी प्रतिभाग कर सकती है। खेल में जिले की गोल्ड मेडलिस्ट बेटियों का कमाल देखने के लिए जिले के नागरिक उत्साहित है। अभी तक लोगों ने यह सुना था की जिले की बेटियां अन्य जगहों पर जाकर गोल्ड ला रही हैं, लेकिन अब जिले के लोग अपने बेटियों को खेलता हुआ देखेंगे।
विज्ञापन
जिले में वाॅलीबाल का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन होना उपलब्धि है। अभी तक तैराकी की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हुई थी। पहली बार महिलाओं की प्रतियोगिता होने से महिला सशक्तीकरण का एक उदाहरण बनेगा। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए जिले के जनप्रतिनिधियों को भी आगे आना चाहिए।
-रतनेश सिंह, कोच
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी मंडल के खेल अधिकारियों के साथ-साथ एसएसबी व यूपी पुलिस विभाग को भी खेलने के लिए आमंत्रण भेजा गया है। खेल आयोजन को लेकर तैयारियां चल रही हैं।
-आशुतोष अग्निहोत्री, क्रीड़ा अधिकारी