फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Players displayed their prowess on the sports field.

Siddharthnagar News: खेल मैदान में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Thu, 24 Sep 2026 12:31 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
Players displayed their prowess on the sports field.
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 37वां प्रांतीय खेलकूद समारोह दौड़ लगाते छात्र-छात्राएं। संवा
सिद्धार्थनगर। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के तत्वावधान में आयोजित 37वें प्रांतीय खेलकूद समारोह के तहत बुधवार को जिला स्टेडियम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें बलिया, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया, आजमगढ़ समेत कई जिलों और संकुलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 50, 200, 400 और 600 मीटर दौड़ के अलावा बाधा दौड़, रिले दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, गोला फेंक और भाला फेंक स्पर्धाएं कराई गईं। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में अपनी गति, शारीरिक क्षमता और खेल कौशल का प्रदर्शन किया। दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।
विज्ञापन

खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बना। बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रतिभागियों ने पूरे जोश के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। आचार्यों और खेल अधिकारियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अनुशासन और खेल भावना के साथ प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह की व्यवस्थाओं में शिशु शिक्षा समिति, गोरक्ष प्रांत के प्रदेश निरीक्षक राम सिंह, बलिया संभाग के संभाग निरीक्षक कन्हैया चौबे, गोरखपुर संभाग के संभाग निरीक्षक अजय दूबे तथा रघुवर प्रसाद जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज, तेतरी बाजार के प्रधानाचार्य बसंत प्रसाद मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed