{"_id":"684c634463624bee280edbc6","slug":"pipelines-broken-at-many-places-shortage-of-drinking-water-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-139303-2025-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पाइपलाइन जगह-जगह टूटी, पीने की पानी की किल्लत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पाइपलाइन जगह-जगह टूटी, पीने की पानी की किल्लत
विज्ञापन
शहर की पुरानी नौगढ़ में वाटर सप्लाई का पानी टूट जाने के कारण पानी न आने से हैंडपंप से पानी भर्त
- नगर के पुराने शहर पुरानी नौगढ़ के दो वार्ड में जलापूर्ति बाधित, गर्मी में पानी के लिए तरस रहे लोग
-पीने के लिए खरीद रहे बोतल, नहाने और कपड़ा धाने पर भी संकट
-दो वार्ड की 20 हजार से अधिक आबादी कई दिन से परेशान
-कुछ जगहों पर नाला निर्माण से क्षत्रिग्रस्त हुई पाइप तो कुछ पुराने के कारण टूटने से खड़ा हुआ संकट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर के पुराने शहर पुरानी नौगढ़ में चार दिन से दो वार्ड की 20 हजार से अधिक आबादी पानी के संकट से जूझ रही है। पीने के लिए लोग जार का पानी खरीद रहे हैं, लेकिन नहाने और कपड़ा धुलने के लिए पानी का संकट बरकरार है। पानी की किल्लत के बारे में जानकारी ली गई तो पता चला कि वार्ड में जल निकासी के लिए बनाए जा रहे नाला निर्माण में पाइप के क्षतिग्रस्त हाेने से यह समस्या उत्पन्न हुई है।
पाइप कई साल पुरानी होने के कारण जरा सा दबाव या कुछ लगने से टूट जाती है। फिलहाल निर्माण पूरा होने तक लोगों को जल संकट से जूझना पड़ेगा। वहीं, नगर के थरौली और अन्य मोहल्ले में सप्लाई का पानी मटमैला और दुर्गंध वाला आ रहा है, जिससे लोग परेशान हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही जल संकट गहराने लगता है। नगर में कई साल पहले लगी पानी के टंकी और सप्लाई के लिए लगी पाइपें खराब हो गई हैं। साथ ही आबादी के साथ मोटर की क्षमता कम होने के कारण आपूर्ति होते ही मोटर खराब होने, प्रेशर से पाइप टूटने आदि की समस्या बनी हुई है। नगर का सीमा विस्तार होने के बाद शहर का दायरा काफी बढ़ गया है। लोगों को शहरी सुविधा मुहैया कराने के लिए टैंक और पाइप लाइन बिछाए जाने का कार्य प्रस्तावित है और कुछ शुरु हुआ है।
साथ ही नाला निर्माण और अन्य कार्य चल रहे हैं। नगर के चार वार्ड वाले पुराने शहर पुरानी नौगढ़ में जलनिकासी के लिए सड़क के दोनों तरफ नाला बनाया जा रहा है। इसका निर्माण कार्य शुरु हो गया है। इसके साथ ही वार्ड में सुभाष नगर और भगत सिंह नगर में नाला निर्माण के दौरान जगह- जगह जलापूर्ति के लिए बिछी पाइप टूट जा रही है, जिससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। साथ ही निर्माण में भी दिक्कत आ रही है। दो वार्ड की आबादी तकरीबन 20 हजार से अधिक है। लोगों से बात की गई तो पता चला कि दोनों वार्ड में चार दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। इधर सही कर रहे हैं तो उधर टूट जा रहा है।
विज्ञापन
पीने के लिए तो पानी के जार ले ले रहे हैं, लेकिन नहाने और कपड़े धुलने में संकट है। वहीं, कुछ परिवार ऐसे हैं जो जार भी खर्च नहीं उठा सकते हैं। वे हैंडपंप से पानी भरकर काम चला रहे हैं। हालांकि, जिम्मेदारों का कहना है कि जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी। नई पाइप लाइन बिछाई जाएगी। नाला का निर्माण पूरा होते ही कार्य जलापूर्ति सही कर दी जाएगी।
-- -
आ रहा मटमैला पानी, बदबू से परेशानी
नगर के थरौली मोहल्ले में जलापूर्ति बेपटरी हो गई है। यहां काफी समय से सप्लाई का पानी मटमैला आ रहा है। इसके साथ ही पानी से बदबू आता है, जिसको पीना मुश्किल हो गया है। लोग जार का खरीदकर पी रहे हैं। कपड़े धुलने के लिए हैंडपंप का सहारा ले रहे हैं। मोहल्ले के ध्रुव कुमार, मिठाई लाल ओमप्रकाश, निजामुदीन ने बताया कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे हजारों की आबादी प्रभावित है। इसकी शिकायत भी की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
-- -
बोले लोग
टंकी और पाइप बहुत पुराना है। हर साल गर्मी आने के बाद लीकेज होता है। इस बार तो नाला निर्माण के कारण जरा सा चूक पर लीकेज हो जा रहा है। कई दिन से किल्लत है। दोनों टाइम लोगों को जार का पानी लेना पड़ रहा है। पता नहीं कब सुधरेगा, तब तक कई हजार रुपये लोगों का खर्च हो जाएगा।
-मंगल, निवासी भगत सिंह नगर
-- -
चार दिन से पानी की किल्लत हाे रही है। नहाना और कपड़ा धुलना मुश्किल हो गया है। इधर सही करते हैं, उधर खराब हो जा रहा है। नगर पालिका प्रशासन को फिर पाइप बिछवाना चाहिए, तभी इस समस्या से निजात मिल पाएगा।
-कैसर असरफ, निवासी भगत सिंह नगर
-- -
बोले जिम्मेदार
जैसे ही कहीं पर पानी की आपूर्ति में दिक्कत होती है सही करवाया जाता है। जहां पुरानी पाइप है, उसे बदलने की योजना है। जल्दी ही उसे बदला जाएगा। साथ ही कई मोहल्ले में नये टंकी बनेंगे, जिससे जलापूर्ति और बेहतर हो जाएगी।
-ओम प्रकाश चौधरी, एई, नगरीय निकाय जल निगम