फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Piles of filth in the village due to the arbitrariness of sanitation workers

Siddharthnagar News: सफाई कर्मचारियों की मनमानी से गांव में गंदगी का अंबार

Sun, 19 Jan 2025 10:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jan 2025 10:58 PM IST
विज्ञापन
Piles of filth in the village due to the arbitrariness of sanitation workers
डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम जबजौआ मे फैली गंदगी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

डुमरियागंज। सफाई के लिए तैनात सफाई कर्मियों की इस समय मौज है। काफी तादाद में सफाईकर्मी तैनाती के गांव में ड्यूटी पर जाने की बजाय ब्लॉक कार्यालय में दिखाई दे रहे हैं। नतीजतन गांवों में गंदगी और कूड़े का ढेर लग जा रहा है। जांच के लिए लगाए गए एडीओ पंचायत कभी गांव में जांच नहीं कर रहे हैं। इस कारण जिन सफाई कर्मियों की ड्यूटी जिस गांव में लगाई गई है, वह वहां नहीं जाते हैं।
डुमरियागंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में 232 सफाईकर्मी हैं। गांव से लेकर कई कस्बे में इस समय गंदगी का अंबार लगा है। सफाई व्यवस्था पहले से और भी बदतर है।
विज्ञापन

डुमरियागंज के हल्लौर, जबजौआ, अरनी, तिलगडिया, महुआ खुर्द, परसपुर, जमुनी, वासा, बयारा, गरदहिया, जखौली, टिकरिया, औराताल आदि गांव में सफाईकर्मी कभी-कभार ही गांव में दिखाई देते है, जिसके चलते इन गांव में जगह-जगह कूड़ा करकट और गंदगी का ढेर लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि कई गांव में सफाई कर्मी ग्राम प्रधान की जी हुजूरी करके हर माह वेतन उठा ले रहे हैं। गांव में किसी की हिम्मत नहीं हो पा रही है कि वह सफाई कर्मियों की लापरवाही की आवाज उठा सकें।
क्षेत्र के सरवर आलम, राशिद, मनोज कुमार, सैफ हैदर, प्रवेश कुमार, रंजीत, मुनीम, मैनुददीन, लालता प्रसाद आदि ने सफाईकर्मियों की मनमानी पर अंकुश लगाने और गांव गांव में रोस्टर के तहत साफ सफाई करवाए जाने की मांग ब्लॉक प्रशासन से की है।

इस संबंध में एडीओ पंचायत अमित कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सफाई कर्मियों को तैनाती वाले गांव में नियमित साफ-सफाई करने के निर्देश दिए गए हैं। सफाईकर्मी के ड्यूटी पर न आने की शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।व
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed