{"_id":"69ebd8ad1a72dc978e08fec3","slug":"pickup-loaded-with-vegetables-and-fruits-overturned-driver-trapped-in-cabin-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-157102-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सब्जी आैर फल लदी पिकअप पलटी, केबिन में फंसा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सब्जी आैर फल लदी पिकअप पलटी, केबिन में फंसा चालक
Sat, 25 Apr 2026 02:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 25 Apr 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
इटवा। शाहपुर मंडी से सब्जी व फल लादकर बढ़नी की ओर जा रही एक पिकअप शुक्रवार तड़के संग्रामपुर के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना भोर में होने के कारण सड़क पर आवागमन नहीं था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। वहीं, हादसे के बाद चालक केबिन में फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया।
जानकारी के अनुसार, बढ़नी मंडी के एक व्यापारी का माल लेकर पिकअप शाहपुर मंडी से लौट रही थी। जैसे ही वाहन इटवा-बढ़नी मार्ग पर संग्रामपुर के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और गाड़ी सड़क किनारे पलट गई। हादसे के दौरान चालक केबिन में फंस गया। शोर सुनकर आसपास के घरों से लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बिखरे फल-सब्जियों को भी समेटने में मदद की।
गनीमत रही कि घटना सुबह तड़के हुई, जब सड़क पर लोगों की आवाजाही नहीं थी। दिन के समय यह मार्ग काफी व्यस्त रहता है, ऐसे में बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल चालक सुरक्षित बताया जा रहा है और किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।