{"_id":"6a0ca57d8d9b9b772c0a7f71","slug":"pickup-and-tractor-trolley-collide-driver-trapped-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-158417-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, फंसा रहा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली भिड़ी, फंसा रहा चालक
Tue, 19 May 2026 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 19 May 2026 11:31 PM IST
विज्ञापन
डुमरियागंज क्षेत्र मोतीगंज परसा इमाद मे बीच हुआ मार्ग पर ट्रैक्टर ट्राली से जारदार टक्कर में पि
भारतभारी। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मोतीगंज और परसा इमाद गांव के बीच सोमवार देर रात तेज रफ्तार पिकअप और ट्रैक्टर-ट्रॉली की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में पिकअप चालक सुखराम पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद चालक को वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे के कुछ देर बाद आवागमन बधित रहा।
जानकारी के अनुसार, रुधौली-डुमरियागंज मार्ग पर सोमवार रात करीब 11 बजे डीजे लदी पिकअप मोतीगंज से परसा इमाद की ओर जा रही थी। इसी दौरान सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर ही फंस गया।
हादसे में घायल चालक की पहचान डुमरियागंज थाना क्षेत्र के जामौता गांव निवासी 28 वर्षीय सुखराम पासवान पुत्र बलराम पासवान के रूप में हुई है।