फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   picket letter

नए सीएमओ के आश्वासन पर आउटसोर्सिंग कर्मियों का धरना खत्म

Wed, 15 Jul 2020 05:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
picket letter
आश्वासन पर आउटसोर्स कर्मियों का धरना खत्म
विज्ञापन

नए सीएमओ के आश्वासन पर माने कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिला स्वास्थ्य आउटसोर्स चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले चल रहा धरना नए सीएमओ के आश्वासन पर खत्म कर दिया गया। दो बिंदु का मांगपत्र पूरा नहीं होने पर 15 दिन बाद दुबारा बेमियादी धरना देने की चेतावनी भी दी।

जिले के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चतुर्थ श्रेणी के रूप में तैनात कर्मी सीएमओ कार्यालय पर एक सप्ताह से धरना दे रहे थे। उनका आरोप था कि दो वर्ष पूर्व तैनाती के कार्यकाल में एक वर्ष का मानदेय भुगतान नहीं दिया गया, उल्टे सेवा समाप्त भी कर दी गई। बकाया मानदेय भुगतान और बिना सुविधा शुल्क के आउटसोर्स कर्मियों का पुन: नवीनीकरण कराने की मांग को लेकर बेमियादी धरना दे रहे थे। बुधवार को नवागत सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने धरनारत कर्मियों को समस्या निदान का आश्वासन दिया। जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि 15 दिनों के बाद मांगें पूरी नहीं हुई तो पुन: धरने के लिए बाध्य होंगे। धरना समाप्ति पर राज्य अनिल सिंह, सुधा पांडेय, विजय लक्ष्मी, करुणेश कर पाठक, छाया गुप्ता, दीपक पाठक, बालकृष्ण, कामना यादव, राम विजय चौधरी, सुनीता, प्रर्मिला, तनवीर, मुकेश और अर्जुन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed