फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PHC charge attitude Bifri hopes

पीएचसी प्रभारी के रवैए पर बिफरी आशाएं

Wed, 28 Sep 2016 11:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ,सिद्धार्थनगर Updated Wed, 28 Sep 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
PHC charge attitude Bifri hopes
प्रदर्शन किया । - फोटो : अमर उजाला
 मानदेय बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहा आशाओं का धरना 28वें दिन बुधवार को भी जारी रहा। नाराज कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए और मांगे पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का एलान किया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सुशीला जायसवाल ने कहा कि सरकार को हम अपनी ताकत का एहसास कराके ही रहेंगे कि आशा कार्यकर्ताओं के संगठन में कितनी एकता है। उन्होंने कहा कि मानदेय बढ़ाने, नियमित करने सहित अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो प्रदेश की समस्त आशा कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव को बहिष्कार करेंगी। कार्यवाहक मंत्री रानी सिंह ने कहा कि प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र नौगढ़ के प्रभारी चिकित्सक ने आशा और संगिनी के साथ अभद्र व्यवहार किया और जाति सूचक गाली देते हुए मिटा देने की धमकी दी है। कहा कि अगर तीन दिनों के भीतर डॉक्टरों को हटाया नहीं गया तो सीएमओ कार्यालय पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान पुष्पा सिंह, नीलम यादव, कोकिला पांडेय, दीपलली, पूजा, राजश्री, सुनीता वर्मा, रिंकी वर्मा, शशि प्रभा गिरि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed