फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   PHC Barhani: Patients are facing problems due to shortage of doctors

पीएचसी बढ़नी : डॉक्टरों की कमी से मरीज झेल रहे परेशानी

Sun, 22 Mar 2026 12:48 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
PHC Barhani: Patients are facing problems due to shortage of doctors
संवाद न्यूज एजेंसी शोहरतगढ़/ ढेबरुआ। नेपाल बॉर्डर पर स्थित बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर स्वास्थ्य संबंधी सेवाएं मरीजों को नहीं मिल पा रही है। कई रोग के विशेषज्ञ नहीं होने पर मरीजों को जिला मुख्यालय व निजी अस्पताल में इलाज कराने के लिए जाना पड़ रहा है। इससे लोगों के जेब पर अधिक बोझ पड़ रहा है। पीएचसी दो चिकित्सक के भरोसे चल रहा है।
विज्ञापन

सीमावर्ती इलाके के अलावा नेपाल से भी बड़ी संख्या में मरीज आते हैं। अस्पताल में डॉक्टर और सुविधाएं बढ़ाई जाए तो मरीजों को काफी राहत मिलेगी।
बढ़नी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों की संख्या प्रतिदिन 300 से 400 मरीज ओपीडी के लिए पहुंचते हैं। सबसे खास बात यह कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेपाल सीमा से सटे बढ़नी बाॅर्डर पर स्थित होने के नाते नेपाल राष्ट्र से मरीज इलाज के लिए आते हैं। यहां पर सुविधाओं की कमी के साथ ही डॉक्टरों की कमी लोगों को खल रही है। कई रोगों के विशेषज्ञ की तैनाती नहीं हुई है। इससे यहां के लोगों को बच्चों के उपचार के लिए 50 किलोमीटर की लंबी दूरी तय कर मुख्यालय पर स्थित माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज आना पड़ता है। निजी अस्पताल में जाने पर उनकी जेब पर अधिक बोझ पड़ जाता है।
विज्ञापन

क्षेत्र अजय, राधेश्याम यादव, बाबूलाल, रामसागर, मयंक, आयुष, गुलाब, साधू और जगदीश ने कहा कि पीएचसी में पैथालॉजी की सुविधा है लेकिन एक्सरे व अल्ट्रासाउंड सहित आदि जांच की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ, हृदय रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन, एमडी मेडीसिन, डेंटल चिकित्सक, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित अन्य रोग चिकित्सक की तैनाती नहीं है। कई बार स्वास्थ्य केंद्र पर बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, सर्जन चिकित्सक सहित अन्य चिकित्सक की तैनाती की मांग की गई लेकिन सुनवाई नहीं हुई। मरीज की हालत थोड़ी भी खराब रहती है तो चिकित्सक जिला मुख्यालय माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल रेफर कर देते हैं। जिला मुख्यालय दूर होने की वजह से निजी अस्पताल का सहारा लेना पड़ता है।ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed