फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pharmacist suspended, investigation into trainee who took money started

Siddharthnagar News: फार्मासिस्ट निलंबित, रुपये लेने वाले प्रशिक्षु की जांच शुरू

Thu, 04 Jan 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 04 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Pharmacist suspended, investigation into trainee who took money started

विज्ञापन
माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीज से रुपये लेने का वीडियो हुआ था वायरल

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्रवाई का दिया था निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में मरीज से रुपये लेनदेन के मामले में ड्यूटी पर तैना फार्मासिस्ट को प्राचार्य ने निलंबित कर दिया है। साथ ही उनकी ड्यूटी के समय में रिश्वत लेने वाले प्रशिक्षु की जांच शुरू की गई है कि वह कहां का रहने वाला था। रुपये के लेनदेन एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसे संज्ञान में लेते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राचार्य को इस मामले में कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। इसके बाद यह कार्रवाई हुई है।

माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में किसी मरीज का इलाज कराने के लिए आई महिलाओं से एक व्यक्ति किसी कागजात पर हस्ताक्षर करवाता है। एक-एक करके दो महिलाएं हस्ताक्षर करती हैं। इसके बाद वह उनसे रुपये की डिमांड करता है तो एक महिला पर्स से 500 रुपये निकालकर दे रही है। इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था है। रुपये लेने वाले को स्वास्थ्यकर्मी बताया जा रहा है। ड्रेस में न होने के कारण यह स्पष्ट नहीं हुआ था कि वह स्वास्थ्यकर्मी है या नहीं।
विज्ञापन

वायरल वीडियो को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान में ले लिया। उन्होंने ट्वीट करके प्राचार्य को कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट देने का निर्देश दिया था। इसके बाद प्राचार्य ने जांच कराया तो पता चला कि प्रशिक्षु के तौर पर नागेंद्र नाम का युवक दो माह पहले तक दो से आठ बजे तक इमरजेंसी में ड्यूटी करता था। इस मामले में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट शमसुल हक का लापरवाह मानते हुए निलंबित कर दिया गया कि उनकी ड्यूटी के समय रुपये का लेनदेन हुआ है। इसके साथ ही रुपये का लेनदेन करने वालों की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

रुपये के लेनदेन के वायरल वीडियो के मामले में ड्यूटी पर तैनात फार्मासिस्ट को निलंबित कर दिया गया है। रुपये लेने वाला व्यक्ति यहां पर कर्मचारी नहीं था। वह ट्रेनिंग के लिए आता था। उसके बारे में भी जांच कराई जा रही है।

- डॉ. एके झा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed