फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Phalguni festival of Khatu Shyam decorated with devotional songs

Siddharthnagar News: भक्ति गीतों से सजा खाटू श्याम का फाल्गुनी महोत्सव

Fri, 22 Mar 2024 03:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 22 Mar 2024 03:15 AM IST
विज्ञापन
Phalguni festival of Khatu Shyam decorated with devotional songs
उसका बाजार। कस्बे में बुधवार की रात्रि श्याम परिवार मंडल की ओर से श्रीश्याम फाल्गुनी महोत्सव का आयोजन हुआ। महोत्सव की शुरुआत श्याम परिवार के अनूप छापड़िया एवं निर्मल छापड़िया द्वारा श्रीखाटू श्यामजी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित व मंत्रोच्चार के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान नगर के स्थानीय कलाकारों और भक्तों ने श्याम बाबा के सुमधुर भजन कीर्तनों की मनमोहक प्रस्तुति कर आगंतुकों को कार्यक्रम के अंत तक बांधे रखा। इस दौरान निर्मल छापड़िया ने हारे का तू है सहारा सांवरे, हमने है तुमको पुकारा सांवरे। मीठे–मीठे भजन सुनाएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आयेंगे।
विज्ञापन


राम शंकर निगम ने मैं हू तेरा नौकर हाजरी रोज लगाता हूं, सांवरा होली खेलेंगे–खेलेंगे होली खेलेंगे। अनूप छापड़िया और निर्मल छापडिया की जोड़ी ने रो रही आंखे मेरी हंसता जमाना है। अग्रिमा छापड़िया ने श्याम तेरे ही भरोसे मेरा ही परिवार है। महंत लाल बहादुर दास ने हरे राम हरे राम हरे राम कहिए, जेहि विधि राखे राम तेहि विधि रहिए। गायक और आर्गन वादक मनोज कुमार ने देना हो दीजिए जनम जनम का साथ और रघुकुल सा घराना हो जैसे भक्ति गीतों पर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां देर रात्रि तक सैकड़ों की संख्या में महिलाओं, पुरुषो और बच्चो ने श्री खाटू श्याम जी की भक्ति रस में गोते लगाते रहे। इस मौके पर व्यवसाई गोपाल दास, पूर्व चेयरमैन हेमंत जायसवाल, पवन तुलस्यान, सतीश तुलस्यान, विष्णु चोखानी, पार्थ सारथी पांडेय, रामेश्वर पांडेय, कन्हैया सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed