{"_id":"6244994c8c33a036091b94c2","slug":"petrol-prices-crossed-100-siddharthnagar-news-gkp4316334198","type":"story","status":"publish","title_hn":"100 पार हुआ पेट्रोल, डीजल के दामों में भी उछाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
100 पार हुआ पेट्रोल, डीजल के दामों में भी उछाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
100 पार हुआ पेट्रोल, डीजल के दामों में भी उछाल
डुमरियागंज। कई दिनों से लगातार बढ़ रही कीमतों के कारण पेट्रोल के दाम ने शतक लगा दिया और डीजल 90 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया। पेट्रोलियम पदार्थों के बढ़ते भाव से आम जन के साथ पंप मालिक भी परेशान हैं। उनका कहना है कि अब लागत अधिक है, लेकिन कमीशन बहुत कम मिल पा रहा है। पिछले साल नवंबर में भी पेट्रोल 107 रुपये तक पहुंच गया था।
प्रदेश सरकार ने नवंबर में टैक्स घटा दिया था। जिससे पेट्रोल के दाम कम हो गए थे। इसके बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर थे। 10 मार्च को विधानसभा चुनावों के परिणाम आने के बाद डीजल और पेट्रोल के दामों में लगातार बढ़ोत्तरी होने लगी है। 21 मार्च से लगातार दाम बढ़ रहे हैं। 24 मार्च को ही दाम नहीं बढ़ाए गए थे। मंगलवार को फिर पेट्रोल के दामों में 80 पैसे और डीजल के दामों में 70 पैसे की बढ़ोतरी की गई। 21 मार्च से डीजल के दामों में 4.79 रुपये और पेट्रोल के दामों में 4.76 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है। कार चालक अजहर चौधरी ने कहा कि बढ़ोतरी तो पुरी दुनिया में हुई है तो यहां भी होनी ही है। हमारी जेब पर तो असर हो रहा, लेकिन क्या कर सकते हैं। नगर के सुहेल अहमद का कहना है कि महंगाई के कारण लोगों का जीना दूभर हो गया है। हर तरफ महंगाई है।
सरकार क्या कर रही है, मध्यवर्गीय लोग जो रोज कमाने खाने वाले है उनकी स्थिति तो खराब कर दी है। बहरहाल बढ़ती गर्मी और उसपर रोज पेट्रोल डीजल के दामों के बढ़ने से आम जनता काफी परेशान नजर आ रही है। हर किसी की यही मांग है कि पेट्रोल-डीजल के दाम घटने चाहिए।
विज्ञापन
पेट्रोल और डीजल के रेट
तिथि पेट्रोल डीजल
21 मार्च 95.81 87.30 रुपये
22 मार्च 96.61 88.11
23 मार्च 97.41 88.91
24 मार्च 97.41 88.91
25 मार्च 98.21 89.71
26 मार्च 98.97 90.48
27 मार्च 99.47 91.04
28 मार्च 99.77 91.39
29 मार्च 100.57 92.09