फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Petrol not given without helmet

Siddharthnagar News: बिना हेलमेट के नहीं दिया पेट्रोल

Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Petrol not given without helmet
शोहरतगढ़ कस्बे में हेल्मेट लगाकर पेट्रोल ले रहे वाहन चालक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर/ शोहरतगढ़। बिना हेलमेट बाइक चलाने से होने वाले हादसों को देखते हुए शासन ने बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं देने का आदेश दिया है। 26 जनवरी से नो हेलमेट-नो पेट्रोल का नियम प्रभावी कर दिया गया है।
मंगलवार को आदेश की पड़ताल की गई तो पता चला कि कुछ पेट्रोल पंप पर सख्ती का असर तेज रहा। क्योंकि वाहन चालक हेलमेट लगाकर ही पेट्रोल लेते हुए दिखे। वहीं, कुछ स्थानों पर बिना हेलमेट वाले दूसरों का हेलमेट लेकर तेल लेने गए और फिर आकर देते हुए देखे गए।
विज्ञापन

जनपद मुख्यालय पर सात पेट्रोल पंप हैं। बर्डपुर मार्ग के तीन पेट्रोल पंप पर नो हेलमेट-नो पेट्रोल का बोर्ड लगा था। जो पेट्रोल लेने जा रहा था वह हेलमेट लगाकर ही पहुंचा। पंप संचालकों ने बताया कि जिस दिन आदेश हुआ था, उसी दिन बोर्ड लगा दिया गया था। इसके बाद आने वाले वाहन चालकों को हेलमेट लगाकर ही आने के लिए कहा जा रहा था। अब पूरी तरह से नियम को प्रभावी कर दिया गया है। बिना हेलमेट वालों को लौटा दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ व बढ़नी के पेट्रोल पंप पर पड़ताल की गई। जहां बिना हेलमेट वालों को पेट्रोल नहीं दिया गया। अगर किसी बाइक वाले ने पंप पर तेल देने वाले पर दबाव बनाया तो उसकी शिकायत पंप के मालिक से हुई। उसके बाद पंप मालिक ने बाइक वालों से कहा कि जाइए हेलमेट लगाकर आइए।
उसके बाद ही पेट्रोल मिलेगा। पड़ताल में शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट पेट्रोल नहीं मिलेगा। इसके पोस्टर व बैनर लगे पाए गए। पेट्रोल पंपों पर इसका सख्ती से पालन किया गया।
कुछ लोग जो हेलमेट लगाकर पंप पर आए, उनसे बिना हेलमेट वालों ने हेलमेट की मांग की, तो पंप के कर्मचारियों ने कहा कि यह नहीं चलेगा। जो हेलमेट देगा उसको भी पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। बिना हेलमेट वाले पंप पर पेट्रोल नहीं मिलने पर इधर-उधर भटकते नजर आए।

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार कस्बे से सटे पेट्रोल पंप पर नियम का पालन दिखा, लेकिन कुछ ऐसे पेट्रोल पंप थे, जहां बिना हेलमेट के पेट्रोल लेते हुए वाहन चालक देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed