{"_id":"63e53fe645dfe4db3901ff01","slug":"petrol-diesel-prices-increased-in-nepal-fear-of-smuggling-siddharthnagar-news-c-7-1-48378-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिद्धार्थनगर: नेपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, तस्करी की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिद्धार्थनगर: नेपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, तस्करी की आशंका
Fri, 10 Feb 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 10 Feb 2023 12:18 AM IST
विज्ञापन
आयल डिपो में खड़े टैंकर।
नेपाल में पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ीं, तस्करी की आशंका
बढ़नी। नेपाल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में और वृद्धि हो गई है। इससे सीमावर्ती इलाकों में पेट्राल, डीजल की तस्करी की आशंका बढ़ गई है। नेपाल में रहने वाले लोग भारतीय क्षेत्र के पेट्रोल पंप से पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं। सीमावर्ती इलाकों के पेट्रोल पंपों की बिक्री बढ़ गई है।
नेपाल ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात से नई कीमत के हिसाब से पेट्रोल 178 नेपाली रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल और केरोसिन की कीमत प्रति लीटर 175 नेपाली रुपये हो गई है।
भारतीय मुद्रा में बात करें तो मौजूदा समय में भारत की तुलना में नेपाल में पेट्रोल 14 रुपये और डीजल 18 रुपये महंगा बिक रहा है। निगम के मुताबिक, रसोई गैस और विमानन ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है । डीजल, पेट्रोल और केरोसिन के दाम नेपाल ऑयल कॉरपोरेशन ने रात 12 बजे से पेट्रोलियम उत्पादों के दाम बढ़ा दिए हैं।
विज्ञापन
निगम के मुताबिक, आईओसी की कीमतों में बढ़ोतरी की सूची भेजे जाने के बाद निगम को स्थानीय बाजार में उसी हिसाब से कीमत बढ़ानी पड़ी। पेट्रोलियम उत्पादों की खरीद के लिए आईओसी को 16.30 अरब रुपये चुकाने थे। इसके अलावा उपभोक्ताओं को आसानी से आपूर्ति मुहैया कराने के लिए कीमत बढ़ानी पड़ी। आईओसी हर महीने की एक और 16 तारीख को नई कीमतें भेजता है। उसी के अनुसार, स्थानीय बाजार में मूल्य समायोजित किया जाता है। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत बढ़ने से यह वृद्धि करनी पड़ी।