फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People's problems doubled in double engine government

सिद्धार्थनगर: डबल इंजन की सरकार में लोगों की परेशानी हुई दोगुनी

Fri, 10 Feb 2023 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 10 Feb 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
People's problems doubled in double engine government
इटवा में एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने पत्रकारो
इटवा। डबल इंजन की सरकार में लोगों की परेशानी भी दोगुनी हो गई है। सबसे ज्यादा परेशान किसान व मजदूर हैं। छुट्टा पशुओं से किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, लेकिन प्रदेश में भाजपा सरकार का छह वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी छुट्टा पशुओं का उचित प्रबंधन आज तक नहीं हो पाया।
विज्ञापन

ये बातें सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने संवाददाताओं बातचीत में कहीं। वह बृहस्पतिवार को पूर्व जिलाध्यक्ष अजय चौधरी की पुत्री की शादी में शामिल होने इटवा कस्बे में आए थे। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र का गला घोट रही है और आवाज उठाने वालों का दमन करने पर आमादा है। सरकार अपनी कमियों को छुपाने के लिये संवाद से बच रही है। केंद्र में बैठी भाजपा सरकार को नौ वर्ष व प्रदेश की सरकार को छह वर्ष हो रहे हैं। किसानों की आय दुगनी करने के वादे पर सत्ता में आई डबल इंजन की सरकार, डबल परेशानी लेकर आई है। नब्बे दिन में महंगाई समाप्त करने की बात करने वाली सरकार ने रोडवेज बस का किराया बढ़ाकर महंगाई में इजाफा कर दिया है। लगातार आर्थिक व सामाजिक विषमता बढ़ती जा रही है। संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को मजदूरी नहीं मिल रही है और नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। इस दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक माता प्रसाद पांडेय, पूर्व मंत्री रामप्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक लालजी यादव, रज्जन पांडेय, विजय बहादुर चौधरी, बेचई यादव, केके चौधरी ,कमाल अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed