फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people worship on janmashtmi

आकर्षक झांकियों में हुई कान्हा की पूजा, गूंजा जय कन्हैया लाल की...

Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
people worship on janmashtmi
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर हल्लौर कस्बे में सजाई गई झांकी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आकर्षक झांकियों में हुई कान्हा की पूजा, गूंजा जय कन्हैया लाल की...
विज्ञापन

- शहर से गांव तक आस्था और उत्साह के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी
- प्रमुख मंदिरों व थानों व पंडालों में भगवान कृष्ण की हुई पूजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में शुक्रवार को मनमोहक झांकियों और पालने में रखकर नन्हें कन्हैया के अवतरण की खुशियां भक्ति भाव से मनाई गई। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा हुई। पुलिस लाइंस, जेल परिसर और थानों में जन्माष्टमी की धूम रही। झांकियों के सामने दिन भर भजन-कीर्तन हुआ। रात 12 बजे कृष्ण के जन्म लेते ही जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
शहर के पुलिस लाइंस, सदर कोतवाली सहित सभी थानों में मनमोहक झांकियां सजाई गई थी। रिमझिम बारिश में लोग उत्साहपूर्वक श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाने पहुंचे। वहीं जिला कारागर में भी आस्था और उत्साह पूर्व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई।
विज्ञापन

श्रीराम श्रीकृष्ण जन्मोत्सव समिति ने शहर के रामनगर मोहल्ले में पंडाल में मूर्ति स्थापित करके आराधना की। यहां समिति के विशाल, मुकेश, बृजेश, शिवम व आकाश व अन्य युवाओं पूजा की। रात 12 बजे मूर्ति का पट खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोवंश की पूजन कर मनाई जन्माष्टमी
भनवापुर। ब्लॉक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव में स्थित शिवनंदी गोशाला में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी मनाई गई। भनवापुर प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद शुक्ला, सचिव विवेक कुशवाहा के नेतृत्व में गो पूजन किया गया। इस दौरान राम सागर, दुर्गा त्रिपाठी, विशाल पांडेय, रमन आदि मौजूद रहे।
आयो कृष्णा, जगमग हुआ रे अंगना...
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र में बड़े ही धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई गई। इस दौरान मंदिरों और घरों में लोगों ने भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की।
नगर स्थित रामलीला मैदान प्रांगण में ओम शिवाय मंदिर, मंदिर चौराहा स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर, पुरानी बाजार स्थित दुर्गा मंदिर, बैदौला चौराहा स्थित दुर्गा मंदिर, हल्लौर स्थित प्राचीन शिव मंदिर, शिव मंदिर भारतभारी, देईंपार शिव मंदिर में झांकियां सजाई गईं थीं।
थाना में सजाई भव्य झांकी
बांसी। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बांसी तहसील मुख्यालय पर आस्था पूवर्क मनाई गई। थाना कोतवाली बांसी में मनमोहक झांकी सजाई गई थी। लोगों ने पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण की पूजा की।

राधा-कृष्ण के वेश में दिखे बच्चे
उसका बाजार। शुक्रवार को कस्बा सहित ग्रामीण क्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। घर-घर छोटे बच्चों को कान्हा के वस्त्र पहनाकर सजाया गया। इसका फोटो भी लोगों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। शुक्रवार सुबह से ही श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर लोगों में काफी उत्साह रहा। थाना परिसर एवं श्री पयोहारी आश्रम उसका राजा में झांकी सजाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed