{"_id":"5a5648bf4f1c1b4e198b5f04","slug":"people-who-are-stricken-with-melting-fog-and-cold-wave","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलन, कोहरे और शीतलहर से बेहाल रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गलन, कोहरे और शीतलहर से बेहाल रहे लोग
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 10 Jan 2018 10:39 PM IST
विज्ञापन
सर्दी हुई जानलेवा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। ठंड का तेवर लोगों को राहत देने के मूड में नहीं दिख रहा। मौसम की मार लगातार जारी है। गलन, शीतलहर और बर्फीली हवा के झोंके लोगों के हाड़ कंपा रहे हैं। बुधवार को भी मौसम का कुछ ऐसा ही हाल रहा। पारा पांच डिग्री सेंटीग्रेड पर अटका रहा। छह किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हवा से लोग ठिठुरते रहे। घरों के अंदर भी राहत नहीं मिल रही थी।
मौसम का यह मिजाज 15 दिनों से बना हुआ है। लोग सूरज के दर्शन को तरस गए हैं। बीच में एक-दो दिन हल्की धूप निकली भी तो कड़ाके की ठंड के आगे वह भी बेअसर रही। सर्द मौसम के चलते जनजीवन बेहाल है। रोजमर्रा के काम भी प्रभावित हो रहे हैं। स्कूल-कॉलेजों में भी छुट्टी हो गई है। दिनभर लोग रजाई में दुबक कर बैठने को विवश हैं। चौराहों-तिराहों पर जल रहे अलाव से भी राहत पाने की जुगत की जा रही है। बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेंटीग्रेड बना रहा, जबकि अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया। वातावरण में 75 फीसदी की आर्द्रता बनी रही।