{"_id":"6a3af4ca34bddfd88d0739cb","slug":"people-suffered-due-to-oppressive-heat-and-humidity-even-coolers-and-fans-offered-no-relief-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-160264-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उमस व गर्मी से बेहाल रहे लोग, कूलर, पंखे से भी नहीं राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उमस व गर्मी से बेहाल रहे लोग, कूलर, पंखे से भी नहीं राहत
Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 24 Jun 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होने के बावजूद मंगलवार को बढ़ी उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। सुबह से ही वातावरण में नमी अधिक रहने के कारण चिपचिपी गर्मी महसूस हुई। हालत यह रही कि पंखे और कूलर चलने के बावजूद लोगों को राहत नहीं मिली और दिनभर पसीना बहता रहा।
कृषि मौसम केंद्र के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सोमवार को दोपहर में हुई बारिश से लोगों को मंगलवार को भी राहत की उम्मीद थी लेकिन सुबह से ही तेज धूप और उमस के कारण गर्मी से लोग परेशान दिखे। अधिकतम आर्द्रता 78 प्रतिशत और न्यूनतम 52 प्रतिशत रिकॉर्ड की गई।
बाजारों, कार्यालयों और घरों में लोग उमस से बेचैन नजर आए। दोपहर के समय सड़कों पर अपेक्षाकृत कम भीड़ दिखाई दी। कई लोगों का कहना था कि तेज धूप से ज्यादा परेशानी उमस ने दी। कूलर और पंखों की हवा भी गर्म महसूस हो रही थी, जिससे लोग बार-बार पसीने से तर हो रहे थे।
विज्ञापन
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार ने आगामी 24 घंटों के दौरान लू चलने की संभावना है और तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। उन्होंने लोगों को दोपहर के समय धूप में निकलने से बचने, पर्याप्त पानी पीने और बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी है।