फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People have been sworn in to vote

लोगों को दिलाई गई मतदान करने की शपथ

Thu, 25 Jan 2018 11:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 25 Jan 2018 11:10 PM IST
विज्ञापन
People have been sworn in to vote
लोगों को शपथ दिलाते डीएम, सीडीओ व अन्य अफसर। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस गुरुवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान जागरूकता रैली निकाली गई, लोगों को मताधिकार की उपयोगिता समझाते हुए हर चुनाव में निष्पक्ष और निर्भीक होकर मतदान का संकल्प दिलाया गया। स्कूलों में पोस्टर, रंगोली की प्रतियोगिता भी हुई।
विज्ञापन

डीएम कुणाल सिल्कू व सीडीओ अनिल कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट से विभिन्न स्कूलों से निकली जागरुकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें शामिल बच्चों ने सब काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो... आदि नारे लगाए। विभिन्न मार्गों से होते हुए रैली तहसील परिसर पहुंची। डीएम ने कहा कि यह दिन देश के मतदाताओं को समर्पित है। इस दिन आयोग लोकतंत्र के प्रति, अपने दृढ़ विश्वास को दोहराता है, वहीं देश की समृद्ध लोकतांत्रिक परंपराओं व स्वतंत्र, निष्पक्ष शांतिपूर्ण चुनाव की सुचिता बनाए रखने के अपने संकल्प को भी दोहराता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल, एडीएम न्यायिक गुरु प्रसाद गुप्ता, एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, डीआईओएस डॉ. राजबहादुर मौर्य, तहसीलदार नंद प्रकाश मौर्य, रजिस्ट्रार कानूनगो मथुरा प्रसाद, रामकरन गुप्ता, वरिष्ठ सहायक निर्वाचन कार्यालय अब्दुल जब्बार, विवेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। उधर, राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक आनंद चौधरी व रियाज अहमद के नेतृत्व में विद्या एकेडमी इंटर कॉलेज में गोष्ठी आयोजित हुई। इसमें मतदाता दिवस के आयोजन व उसकी महत्ता पर चर्चा हुई। गोष्ठी में शिक्षक रवींद्र मिश्र, मिथुन श्रीवास्व, अमित मिश्र, रामचंद्र पांडेय, दिव्या, अनुराग, प्रियंका, आयुष, प्रिया, आलोक ओर राजन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज। मतदान प्रतिशतता बढ़ाने के लिए गुरुवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बीआरसी परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं, भवानीगंज थाने में एसओ प्रदीप सिंह ने भी स्थानीय लोगों को शपथ दिलाई। 
 एसडीएम राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि मतदान प्रतिशतता को बढ़ाने के लिए सभी लोग सहयोग दें। मतदान करना लोगों का लोकतांत्रिक अधिकार है। इसके बाद स्कूली बच्चों ने जन-जन की यही पुकार, वोट डालो अबकी बार... और सुबह सवेरे वोट दे आओ-वोटर आईडी संग ले जाओ... आदि का नारा बुलंद करते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इसी क्रम में भवानीगंज थाने में एसओ प्रदीप कुमार सिंह की मौजूदगी में मतदाताओं को शपथ दिलाई गई। भनवापुर क्षेत्र में सफाई कर्मचारियों के साथ ही स्कूली बच्चों ने जागरूकता रैली निकाली। बीडीओ चंद्रभूषण पांडेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इस दौरान तहसीलदार शिवमूर्ति सिंह, बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि, नायब तहसीलदार लालता प्रसाद, एडीओ पंचायत राजेंद्र गुप्ता, लेखपाल संघ अध्यक्ष रमेशचंद्र श्रीवास्तव, प्रधानाचार्य जीजीआईसी रजनी पांडेय, रेनू सिंह, इंस्पेक्टर आरबी सिंह, नसीम अहमद, अष्टभुजा पांडेय, एचसीपी ओमप्रकाश यादव, अहमद अब्बासी, आबिद ताकीब रिजवी, डॉ. राजेश गुप्ता, राजेश दुबे, अर्जुन दुबे, सुभाष गुप्ता, राहिब रिजवी, शकील अहमद, आफताब आलम और मुश्ताक अहमद आदि मौजूद थे।
बर्डपुर। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर गुरुवार को कस्बा स्थित बुद्ध विद्यापीठ इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने विद्यालय प्रांगण से रैली निकालकर बुद्ध चौक होते हुए पूरे कस्बे का भ्रमण किया। 
 इस दौरान बच्चों ने हाथों में बैनर एवं तख्ती लेकर भूल न जाना वोट देने जरूर जाना, सारे काम छोड़ दो-सबसे पहले वोट दो, रुपये पैसा का लोभ मत करना निष्पक्ष मतदान करने जाना आदि नारे लगते हुए बच्चों ने लोकतंत्र की मजबूती के लिए वोट देने के लिए लोगों को प्रेरित किया और बताया कि वोट देना मौलिक अधिकार है। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक मिश्र, पुर्णेश्वर मिश्र, रामपुकार यादव, रामबचन राम, शिवकरन, विजय बहादुर वर्मा, माधव प्रसाद मिश्र, सर्वजीत चौधरी, राजेश यादव और अबरार आदि मौजूद थे।

इटवा/परसा। स्थानीय कस्बे में गुरुवार को एसडीएम एम. जुबेर बेग की अगुवाई में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई। रैली तहसील से निकलकर बिस्कोहर मार्ग होते हुए मुख्य चौराहे पर पहुंची। वहीं यशोदा देवी कन्या इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुनीता देवी ने छात्राओं को मतदान करने की शपथ दिलाई। इस दौरान सीओ महेंद्र सिंह देव, तहसीलदार राजेश कुमार अग्रवाल, नायब तहसीलदार अनिल कुमार पाठक सहित सभी तहसील के कर्मी व अधिवक्ता मौजूद रहे।  परसा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ढेबरुआ, र्पूमावि सिसवा, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उदयराज शुक्ल बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ढेबरुआ व मदरसा दारुल हुदा सिसवा शिवभारी के छात्र-छात्राओं ने मानव शृंखला बनाकर लोगों को मतदान के लिए जागरूक किया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका संध्या श्रीवास्तव ने कहा कि मतदान करना सभी का वैधानिक अधिकार है। सभी को मतदान करना चाहिए और आस-पास के लोगों को मतदान के लिए जागरूक भी करना चाहिए। इस दौरान प्रधानाध्यापक निसार अहमद, महेंद्र कुमार मिश्र, आर खान, प्रियंका, अंशू चौधरी, शाह आलम, दीप्ति कुमारी, महेंद्र कुमार श्रीवास्तव, रईस अहमद, राम लखन, धीरेंद्र श्रीवास्तव और मो.नसीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed