फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People dance on the songs of Bhojpuri singer Mohan Rathor

भोजपुरी गायक मोहन राठौर के गीतों पर झूमे लोग

Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
People dance on the songs of Bhojpuri singer Mohan Rathor
अमरगढ़ महोत्सव में भोजपुरी गीत प्रस्तुत करते मोहन राठौर। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
भोजपुरी गायक मोहन राठौर के गीतों पर झूमे लोग
विज्ञापन

डुमरियागंज। अमरगढ़ महोत्सव के तीसरे व अंतिम दिन महुआ सुर संग्राम के विजेता व भोजपुरी गायक मोहन राठौर ने भोजपुरी व देशभक्ति गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। उनके एक-एक गीत पर तालियां बजती रहीं।
आखिर दिन आयोजित इस कार्यक्रम में मोहन राठौर को सुनने के लिए भीड़ इकट्ठा हो गई थी। देर रात तक चले कार्यक्रम की शुरुआत भोजपुरी गायिका उर्मिला राज ने मां के गीत से शुरू की। इसके बाद उर्मिला ने गाया, ‘मगन अपनी धुन में रहे मोरा सैयां, पग-पग लिए जाऊं तोहरे बलईया।’ उसके बाद जैसे ही मंच पर गायक मोहन राठौर का आगमन हुआ, पूरा पंडाल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

उन्होंने लोगों की फरमाइश पर भी कई गीत गाए तथा वीर शहीदों को नमन करते हुए कुछ देशभक्ति गीत गाकर खूब वाहवाही लूटी। मोहन राठौर ने गाया, ‘जो बीत गया वह दौर ना आएगा, इस दिल में सिवा तेरे कोई और ना आएगा।’ इसके अलावा उन्होंने सुनाया, ‘दिल दिया है जान भी देंगे ऐ वतन तेरे लिए।’ उनके कुछ भोजपुरी गीतों पर भी खूब तालियां मिलीं। कार्यक्रम के अंत में मोहन राठौर को स्थानीय विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने शॉल प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed