{"_id":"66577227273f5513a506c223","slug":"people-are-getting-injured-after-dumping-gravel-on-the-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-118219-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ा, घायल हो रहे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ा, घायल हो रहे लोग
Wed, 29 May 2024 11:51 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 May 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
धेंसा। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के सिरवंत टोला डिहवा से पलिया टेकधर तक जाने वाली सड़क आठ माह से खराब है। संबंधित ठेकेदार ने सड़क पर गिट्टी डालकर छोड़ दिया है। इसके कारण राहगीरों को परेशानी हो रही है।
आठ दिन पूर्व डिहवा निवासी अरविंद का इसी सड़क से घर जाते समय बाइक फिसलने से पैर में फ्रैक्चर हो गया, जिसका इलाज चल रहा है। इसके अलावा तमाम बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं। इसी मार्ग से कटहना, पलिया टेकधर, बनरही, निपनिया, ससना, डिहवा आदि गांवों के हजारों लोग आते-जाते हैं। क्षेत्र के बाबूराम, हरिलाल, राम हरीश, राम अचल आदि लोगों ने कहा कि आठ माह से उक्त संपर्क मार्ग खोदकर बड़ी गिट्टी डाल दी गई है, जिससे हम लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। यदि शीघ्र ही सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ, तो हम लोगों को बाध्य होकर सड़क जाम करनी पड़ेगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी विभाग की होगी। संवाद