फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Payment of 4 teacher's blocked

चार शिक्षकों का वेतन रोका

Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Feb 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
ड्यूटी से अनुपस्थित रहने और कार्यों में लापरवाही बरतने पर बीएसए ने चार शिक्षकों के वेतन पर रोक लगा दी है। इसमें दो महिला शिक्षक भी शामिल हैं। इन्हें एक सप्ताह में स्पष्टीकरण देने को भी कहा गया है।
विज्ञापन

जारी आदेश के तहत बर्डपुर बीआरसी में 16 फरवरी को आयोजित नवाचार प्रशिक्षण के दौरान पूर्व माध्यमिक विद्यालय देवरा चौधरी के सहायक अध्यापक कलीमुल्लाह ने आपत्तिजनक व्यवहार किया था। मध्य में ही खड़े होकर प्रशिक्षण को बेमतलब करार दिया।
विज्ञापन

इसके चलते उनके वेतन पर अग्रिम आदेश तक रोक लगा दी गई है। इसी तरह भनवापुर ब्लॉक के पेड़ारी मुस्तकम प्राथमिक विद्यालय में तैनात गुलेतैबा के मिड-डे-मील रिकार्ड में काफी गड़बडिय़ां मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय से भी अनुपस्थित रहने की शिकायतों पर वेतन रोक दिया गया है। शोहरतगढ़ के पकड़िहवा पूर्व माध्यमिक विद्यालय में तैनात प्रधानाध्यापक 17 फरवरी से बिना किसी सूचना के अनुपस्थित हैं, जबकि इसी विद्यालय की शिक्षिका शशिप्रभा 12 फरवरी से ही अनुपस्थित चल रही हैं।

दोनों के अनुपस्थित अवधि के वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण तलब किया गया है। बीएसए अजय कुमार सिंह ने बताया कि तय समय में समुचित जवाब न मिलने पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed