फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pay special attention to mathematics formulas, questions will become easier

Siddharthnagar News: गणित के फार्मूले का रखें विशेष ध्यान, आसान हो जाएंगे सवाल

Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Pay special attention to mathematics formulas, questions will become easier
मनोज कुमार चतुर्वेदी
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गणित के सवालों को हल करने के लिए फार्मूलों का नियमित अभ्यास बहुत जरूरी है। सभी फार्मूलों को याद करने का सबसे आसान उपाय है कि एक कॉपी पर उन्हें उतार लें और प्रतिदिन एक बार दोहराएं। इससे धीरे-धीरे सभी फार्मूले याद हो जाएंगे और आप सवालों को हल करने लगेंगे। गणित से जरा भी घबराने की जरूरत नहीं है।
गणित के शिक्षक मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सवालों को हल करने के बाद उस पर एक नजर जरूर डालें। सरसरी नजर डालने पर छोटी-छोटी गलतियां भी पकड़ में आ जाएंगी। उसे सुधार कर लेने से अच्छे अंक आएंगे। कुछ गलतियां छूट जाने के कारण ही परीक्षा में कम अंक आते हैं। परीक्षा में सबसे पहले हल्के सवालों को हल करने की कोशिश करें। उसके बाद कठिन सवालों को हल करें। इससे धीरे-धीरे सभी सवाल बन जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गणित के सूत्रों का इस्तेमाल करके सवालों को हल करने से गणित में अच्छे नंबर मिल सकते हैं। गणित के सूत्र, समीकरण होते हैं जो किसी समस्या को हल करने के लिए बताते हैं कि क्या करना है। इनका इस्तेमाल करके किसी समस्या को तेजी और सटीकता से हल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गणित के सवालों को हल करने के लिए सबसे पहले फार्मूला का अभ्यास बहुत जरूरी है। आप उसका नियमित अभ्यास करें। परीक्षा के दौरान मन को हमेशा शांत रखने की कोशिश करें। तनाव से बचना बहुत जरूरी है। तनाव में आने पर गलती होने का खतरा रहता है। मन शांत होने पर सभी सवाल बन जाएंगे। घबराने से नुकसान होगा।

मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सूत्र को कई बार लिखने से आपको उसे याद रखने में मदद मिल सकती है। इसे बार-बार लिखना थकाऊ हो सकता है, लेकिन इसे याद रखना एक प्रभावी तरीका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed