{"_id":"664e35ba44c19d84ec02760a","slug":"patient-died-show-cause-notice-to-health-workers-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-117939-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मरीज की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मरीज की मौत, स्वास्थ्य कर्मियों से मांगा स्पष्टीकरण
Wed, 22 May 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 22 May 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- मृतक के परिजन ने गलत इंजेक्शन लगा देने से मौत होने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज के मेडिसिन वार्ड में भर्ती एक मरीज की इलाज के दौरान मंगलवार रात मौत हो गई। परिजनों ने गलत इंजेक्शन और लापरवाही का स्वास्थ्य कर्मियों पर आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान में लेते हुए प्रभारी सीएमएस ने ड्यूटी पर मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा है।
उसका थाना क्षेत्र के सोहांस गांव के टोला चनरैया निवासी रामदरस त्रिपाठी ने प्राचार्य व सीएमएस को दिए शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि अपने बड़े भाई धनुसधारी त्रिपाठी सुबह तबीयत खराब होने के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। यहां १० बजे के लगभग इमरजेंसी दाखिल करवाया। रात्रि में डॉक्टर अपने कक्ष में चल गए। ड्यूटी पर एक स्टाफ नर्स मौजूद था। रात में डॉक्टर के कहने पर इंसुलिन का ओवरडोज वार्ड ब्वाय ने लगा दिया। इसके बाद हालत और बिगड़ गई। दिए गए नंबर पर कॉल करने पर बंद कर दिया। इससे मरीज की मौत हो गई। शिकायतकर्ता ने नशे में होने का भी आरोप लगाया है। उसने मामले की जांच करके कार्रवाई की मांग की। मामले का संज्ञान में लेते हुए प्रभारी सीएमएस ने ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मी से स्पष्टीकरण मांगा है। इस संबंध में प्रभारी सीएमएस डॉ. संजय शर्मा ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। इसमें तीन ड्यूटी से गैर हाजिर थे, जबकि एक मौजूद था। सभी से स्पष्टीकरण मांगा गया है। सही जवाब नहीं मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-- -