{"_id":"4f11c2843045c7467c44e6c24df93bbe","slug":"pathankot-on-high-alert-after-terrorist-attacks-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पठानकोट आंतकी हमले के बाद हाई अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पठानकोट आंतकी हमले के बाद हाई अलर्ट जारी
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब के पठानकोट में हुए आतंकी हमले को लेकर सीमावर्ती जनपदों में पुलिस की गतिविधियां तेज हो गई। शासन के निर्देश पर जिले में हाई एलर्ट जारी किया गया। शनिवार को सीमा पर एसएसबी व पुलिस ने चेकिंग को तेज कर दिया।
दिनभर पुलिस मुख्यालय के सार्वजनिक स्थलों व मुख्य चौराहों पर संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की तलाश में जुटी रही। पठानकोट में हुए आंतकी हमले के बाद शासन ने हाई एलर्ट जारी कर दिया। सीमा पार करने वाले वाहन व व्यक्तियों की सघन जांच होती रही। एसएसबी के जवानों ने सीमा पर जांच की कमान को संभाल रखी।
सदर थाना पुलिस ने मुख्यालय पर स्थित रोडवेज व रेलवे स्टेशन, दीवानी कचहरी एवं कलेक्ट्रेट परिसर में संदिग्धों की तलाश किया। इसके बाद बांसी, सिद्धार्थ व हाइडिल तिराहा पर दो व चार पहिया वाहनों की सघन जांच की गई।
विज्ञापन
इस दौरान पुलिस के हाथ कोई संदिग्ध सामान व व्यक्ति हाथ नहीं लगा। इस संबंध में एएसपी मंशाराम गौतम ने बताया कि सीमा पर पुलिस पहले से ही चौकस रहती है। आतंकी हमले के बाद पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दिया है। सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।