{"_id":"6499d6b8576bb1539808cc3b","slug":"passengers-traveling-30-kilometers-more-due-to-bad-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1002-430-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क खराब होने से 30 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर रहे राहगीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क खराब होने से 30 किलोमीटर अधिक दूरी तय कर रहे राहगीर
Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 26 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लाक के ढ़ेकहरी बुजुर्ग से ढ़ेकहरी खुर्द होते हुए अर्रा नाले तक जाने वाली सड़क जर्जर हो चुकी है। दो जिलों को जोड़ने वाली इस सड़क के जर्जर होने से राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है। क्षेत्रवासियों ने जिलाधिकारी व जनप्रतिनिधियों से सड़क की मरम्मत की मांग की है।
ढ़ेकहरी बुजुर्ग चौराहे से ढ़ेकहरी खुर्द होते हुए बलरामपुर जनपद की सीमा पर स्थित अर्रा नाले तक जाने वाली तीन किलोमीटर लंबी इस सड़क के खराब होने से लोगों को 30 किलोमीटर की दूरी तय कर जाना पड़ रहा है। क्षेत्र के जनार्दन पांडेय, चंदन, अजय अग्रहरि, विकास कुमार, प्रेमचंद, श्याम बिहारी,रामरतन यादव ने बताया कि यह सड़क बलरामपुर जिले के गौराभारी,धनखरपुर, भगवानपुर खादर, लैबुडवा आदि गांव को जोड़ती है। सड़क खराब होने के कारण लोगों को 30 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करनी पड़ रही है। जिला पंचायत सदस्य कृष्ण कुमार, प्रधान अमर सिंह, योगेश चौधरी, वीरेंद्र प्रताप यादव, मो.हसन, इन्द्रबहादुर, गोविन्द पांडेय ने बताया कि यह सड़क एक दशक से अधिक समय से खराब है। हल्की बारिश होने पर पूरी सड़क पर जलभराव हो जाता है। जिसके कारण कई बार बाइक चालक गिरकर चोटिल भी हो चुके हैं। सड़क की मरम्मत के लिए कई बार क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व जिले के आला अधिकारियों से लिखित व मौखिक रूप से मांग की गई लेकिन सड़क की मरम्मत की तरफ किसी ने ध्यान नहीं दिया। क्षेत्र के शेष राम, शुभम, महेश चंद्र, अरिमर्दन पांडेय, बलीराम ने सांसद, विधायक व डीएम से सड़क की मरम्मत की मांग की है।