फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Passengers get lost in search of bus all day, travel to villages and towns difficult

Siddharthnagar News: दिनभर बस के लिए भटके यात्री गांवों-कस्बों का सफर मुश्किल

Tue, 14 Jan 2025 10:37 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Passengers get lost in search of bus all day, travel to villages and towns difficult
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। खिचड़ी और कुंभ मेले में बसों के चले जाने के कारण मंगलवार को पूरे दिन यात्रियों को लोकल रूटों पर यात्रा के लिए परेशानी झेलनी पड़ी। भारतभारी, सोनौली, राजेडीहा, उसका, ककरहवा, अलीगढ़वा, बस्ती सहित कई रूटों पर देर शाम को रोडवेज की सुविधा मिल पाई। इससे पहले दिन भर यात्रियों को बस के लिए काफी इंतजार करना पड़ा। मजबूरी में बहुत से यात्रियों ने प्राइवेट वाहनों में अधिक किराया देकर यात्रा करनी पड़ी।
मंगलवार को मकर संक्रांति होने की वजह से लोकल रूट पर संचालित होने वाली सभी बसें गोरखपुर भेज दी गई थीं। कई बसों को गोरखपुर खिचड़ी मेला और प्रयागराज कुंभ मेला में भेजे जाने की वजह से लोकल रूट पर बसों का संचालन ठप हो गया।
विज्ञापन

मंगलवार को पूरे दिन जिले के कई प्रमुख रूटों पर बसों का संचालन नहीं हो सका। मजबूरी में यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
शाहपुर के लिए बस का इंतजार कर रहे दिनेश ने बताया कि सुबह से ही बस का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन रोडवेज में बस नहीं होने की वजह से शाहपुर रूट पर बसें नहीं गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो पर लोगों ने बताया कि शाम चार बजे तक बसें आएंगीं, उसके बाद संचालन किया जाएगा। कोल्हुई के लिए बस का इंतजार कर रहे अर्जुन ने बताया कि सोनौली के लिए सुबह में बस का संचालन होता है। दोपहर 12 बजे तक कोई भी बस नहीं आई।

अब ट्रेन से फरेंदा होते हुए कोल्हुई जाएंगे। मंगलवार को दोपहर तक गोरखपुर रूट पर नौ, लखनऊ रूट पर आठ, वाराणसी रूट पर दो, प्रयागराज रूट पर तीन, दिल्ली रूट पर दो, कानपुर रूट पर एक बसों का संचालन हुआ था।
ं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed