फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Party workers should throw themselves into the election with total dedication.

Siddharthnagar News: चुनाव में पूरे समर्पण के साथ जुट जाएं कार्यकर्ता

Fri, 10 Jul 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Party workers should throw themselves into the election with total dedication.
महराजगंज। भाजपा के नवनिर्वाचित क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के जनपद में प्रथम आगमन पर बृहस्पतिवार को कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जनपद की सीमा से लेकर पार्टी कार्यालय तक रास्ते में जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण कर अभिनंदन किया गया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यालय पहुंचने पर आयोजित स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक कार्यक्रमों और आगामी चुनावों में पूरे उत्साह, ऊर्जा एवं समर्पण के साथ जुटने का आह्वान किया।
विज्ञापन

विनोद राय ने कहा कि जनपद प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी का जनपद है। ऐसे में यहां के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और अधिक बढ़ जाती है। जिलाध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि संगठन के नेतृत्व के साथ कार्य करने का अवसर जिले के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि क्षेत्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed