फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Parth Cricket Academy Red defeated Blue by 68 runs.

Siddharthnagar News: पार्थ क्रिकेट एकेडमी रेड ने ब्लू को 68 रन से हराया

Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jun 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Parth Cricket Academy Red defeated Blue by 68 runs.
महराजगंज। जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में जवाहरलाल नेहरू स्मारक पीजी कॉलेज के मैदान पर लीग अभ्यास मैच का आयोजन किया गया। मुकाबला पार्थ क्रिकेट एकेडमी रेड और पार्थ क्रिकेट एकेडमी ब्लू के बीच खेला गया।
विज्ञापन

पार्थ क्रिकेट एकेडमी रेड ने 68 रनों से जीत दर्ज की। संघ के सह सचिव कुलदीप मणि त्रिपाठी ने बताया कि टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पार्थ क्रिकेट एकेडमी रेड की टीम निर्धारित 35 ओवरों के मुकाबले में 27.5 ओवर में 169 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। श्याम शर्मा और लकी यादव ने 37-37 रनों की पारियां खेलीं। इसके अलावा कृष्णा ने 26, सौरभ ने 12 तथा आरुष ने 11 रनों का योगदान दिया। पार्थ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की ओर से गेंदबाजी में शिवा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट झटके। आशीष ने 3 तथा अभय शर्मा ने 2 विकेट हासिल किए।
विज्ञापन

170 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्थ क्रिकेट एकेडमी ब्लू की टीम रेड के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और 17.5 ओवर में मात्र 101 रन बनाकर सिमट गई। ब्लू की ओर से अविनाश ब्रेविस ने सर्वाधिक 27 रन बनाए। रेड टीम की ओर से पीयूष ने घातक गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए। अपने शानदार प्रदर्शन के लिए पीयूष को हीरो ऑफ द मैच चुना गया और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed