{"_id":"5e46d9458ebc3ee5a85f4cda","slug":"parsa-siddharthnagar-news-gkp3411114110","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजवेड बस ने महिला को कुचला, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजवेड बस ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन
ढेबरूआ थाना क्षेत्र के बेवां मार्ग पर पकडीहवा के पास घटना रसिल पर खडी रोडवेज की बस
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस और टैंपो में टक्कर, महिला की गई जान
ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के पकड़हिवा गांव के पास हुआ हादसा
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र पकड़हिवा गांव पास शुक्रवार की दोपहर बस और टेंपो की टक्कर हो जाने से टेंपो सवार महिला की जान चली गई। हादसे के वक्त वह अपने मायके नेपाल में जाने की लिए घर से निकली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही टक्कर मारने वाले रोडवेज की बस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के औरहवा निवासी अब्दुल हसन की 25 वर्षीय पुत्री सरीफुन का निकाह नेपाल में गनेशपुर थाने के खजहनी गांव के रहने वाले मो. इस्लाम उर्फ बबलू के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह सरीफुन अपने पति बबलू के साथ ढ़ेबरुआ थानाक्षेत्र के रामनगर में रिश्तेदार के घर टेंपो से जा रही थी। अभी वह क्षेत्र के ढ़ेबरुआ-बेवा मार्ग पर स्थित पकड़िहवा गांव के पास बढ़नी जा रही बस्ती डिपो की बस और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर के कारण बस की चपेट में आने से सरीफुन की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने ढ़ेबरुआ पुलिस व डायल 112 को सूचित किया। सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंची ढ़ेबरुआ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में ढ़ेबरुआ के प्रभारी थाना निरीक्षक तहसीलदार सिंह ने कहा कि रोडवेज की बस को कब्जे में लिया गया है।