फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Paramilitary personnel will conduct safe polling

Siddharthnagar News: अर्द्धसैनिक बल के जवान कराएंगे सकुशल मतदान

Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 07 May 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Paramilitary personnel will conduct safe polling
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए अर्धसैनिक बल के जवान भी तैनात होंगे। मतदान के दौरान अशांति रोकने के लिए भ्रमण करने के साथ ही अतिसंवेदनशील बूथों पर नजर रखेंगे। अर्धसैनिक बल के अलावा पीएचसी और जिले की पुलिस व होमगार्ड जवान सुरक्षा व्यवस्था चौक चौबंद बनाने में सहयोग करेंगे।
विज्ञापन


निकाय चुनाव के लिए 11 मई को जिले के सिद्धार्थनगर, बांसी नगर पालिका और उसका, शोहरतगढ़, बर्डपुर, बढनी, इटवा, डुमरियागंज, बिस्कोहर और भारतभारी नगर पंचायत में मतदान होगा। मतदान सकुशल और भयमुक्त तरीके से संपन्न हो सके। इसके लिए इन क्षेत्रों में पड़ने वाले 12 थानों के प्रति पुलिस पहले से ही अलर्ट है। मतदान सकुशल माहौल में संपन्न कराने के लिए सिविल पुलिस के साथ ही अर्धसैनिक बल व पीएसी के जवान भी तैनात रहेंगे। जिससे मतदान के समय अगर माहौल बिगड़े तो उसे समय रहते संभाल लिया जाए। मतदान के लिए सुरक्षा कर्मियों को आरक्षित कर लिया गया है। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि मतदान के दिन सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम रहेगा। प्रर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


इतने सुरक्षाकर्मी होंगे तैनात
पुलिस-प्रशासन की ओर से एक कंपनी व दो प्लाटून पीएसी, एक कंपनी अर्धसैनिक बल, छह सीओ, 48 इंस्पेक्टर, 326 एसआई व 2400 से अधिक हेड कांस्टेबल व कांस्टेबल की तैनाती की जा रही है। इसके अलावा कुशीनगर और संतकबीरनगर से 700 से अधिक होमगार्ड के जवान बुलाए जा रहे हैं। इनके अलावा जिले के 500 से अधिक होमगार्ड जवान तैनात होंगे। इसके साथ ही चौकीदार भी सुरक्षा कर्मियों के कंधे से कंधे मिलाकर ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन श्रेणियों के हैं इतने मतदान केंद्र
संवेदनशील प्लास- मतदान केंद्र 15, बूथ 48
अति संवेदनशील- मतदान केंद्र 36 बूथ 91
संवेदनशील - मतदान केंद्र 69 बूथ 144
कुल मतदान केंद्र- 156- बूथ 341
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed