{"_id":"61d9c31714a02a7176305cd2","slug":"paramilitary-personnel-will-come-on-january-10-siddharthnagar-news-gkp422983047","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 जनवरी को आएंगे अर्धसैनिक बल के जवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 जनवरी को आएंगे अर्धसैनिक बल के जवान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 जनवरी को आएंगे अर्धसैनिक बल के जवान
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव को सकुशल और निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए पुलिस चुनावी मोड में आ गई है। शनिवार को पुलिस टीम अर्धसैनिक बल के जवानों के ठहराव के लिए विद्यालयों की जांच की। व्यवस्था को सही कराने का जिम्मेदारों को निर्देश दिए गए। 10 जनवरी को जिले में अर्धसैनिक बल के जवान आ रहे हैं, जो संवेदनशील क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लेंगे।
एएसपी सुरेशचंद्र रावत और सीओ सदर प्रदीप कुमार यादव, प्रशिक्षु सीओ अखिलेश कुमार नगर के खैर पब्लिक स्कूल पर पहुंचे। यहां 10 जनवरी को आ रहे अर्धसैनिक बल के जवानों के ठहराव के बारे में जानकारी ली। व्यवस्था को समय से ठीक कराने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी सर्किल में एसडीएम और सीओ ने क्षेत्र का भ्रमण किया। एएसपी सुरेशचंद्र रावत ने बताया कि 10 जनवरी को अर्धसैनिक बल के जवानों का आगमन हो रहा है।
वे प्रतिदिन जनपद के विभिन्न थानों में स्थानीय पुलिस के साथ संवेदनशील स्थानों व क्षेत्रों, अधिक अपराधी निवास करने वाले क्षेत्रों तथा वल्नरेबल गांव के आसपास फ्लैग मार्च व भीड़भाड़ वाले स्थलों पर पैदल मार्च करेंगे। हिस्ट्रीशीटर व अन्य अपराधियों की वर्तमान स्थिति का सत्यापन भी किया जाएगा। इनके आवास स्थान के लिए नौगढ़ व इटवा में विद्यालयों का चयन कर लिया गया है। अगले एक माह तक यह अर्धसैनिक बल संपूर्ण जनपद की वस्तुस्थिति से वाकिफ होगा। नौगढ़ स्थित खैर पब्लिक स्कूल पर आवश्यक व्यवस्थाओं का भौतिक सत्यापन क्षेत्राधिकारी सदर प्रदीप यादव तथा प्रभारी निरीक्षक सदर तहसीलदार सिंह के साथ किया गया।