फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Panic due to fire in fast food shop

Siddharthnagar News: फास्टफूड की दुकान में लगी आग से अफरातफरी

Sun, 25 May 2025 10:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Panic due to fire in fast food shop
तुलसीपुर चौराहे पर अज्ञात कार्ड फास्ट फूड की दुकान में लगी आग। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

तुलसियापुर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे कठेला रोड पर फास्ट-फूड की दुकान में रविवार को अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे पूरी दुकान बहुत तेज जलने लगा। आग गैस सिलिंडर में रेगुलेटर की पाइप में भी लग गई। आग से अफरा- तफरी मच गई।
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे पर के कठेला रोड पर केवटलिया निवासी दुर्गेश चौहान की फास्ट-फूड की दुकान में रविवार को दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग ने गैस सिलिंडर के रेगुलेटर की पाइप को भी चपेट में ले लिया। जब चौराहे के लोगों को सिलिंडर में आग लगने की बात पता चली तो पूरे चौराहे पर अफरातफरी मच गई। लोग एनएच की तरफ भागने लगे। दुकानदार दुर्गेश चौहान ने बताया कि आग कैसे लगी,कुछ पता नहीं है। आग से उसकी पूरा दुकान जल गया।
विज्ञापन

अग्निशमन यंत्र के उपयोग से सिलिंडर विस्फोट होने से बचा लिया गया। मौके पर मौजूद लोगों ने आग पर काफी मेहनत कर काबू पाया और साप्ताहिक बाजार के दिन आग को फैलने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed