फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Panic among villagers due to rumor of fishing cat

Siddharthnagar News: फिशिंग कैट की अफवाह से ग्रामीणों में दहशत

Mon, 19 Aug 2024 11:43 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Panic among villagers due to rumor of fishing cat
इटवा। तहसील क्षेत्र के सेमरी पुल के पास झाड़ियों में फिशिंग कैट के देखे जाने की अफवाह से आसपास के गांवों में दहशत व्याप्त है। लोग अकेले सिवान निकलने से परहेज कर रहे हैं। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है।
विज्ञापन

शनिवार की रात इटवा बिस्कोहर मार्ग पर स्थित सरपोका की सीवान में सड़क के उत्तर से दक्षिण फिशिंग कैट के जाने की चर्चा जोरों से फैली। लोगों के कहने पर स्थानीय थाने की पुलिस व वन विभाग की टीम गई, लेकिन वह नहीं मिली। इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी इटवा मोहम्मद इलियास ने बताया कि वह फिशिंग कैट ही हो सकती है, लेकिन जबतक टीम को दिखाई न दे, हम पुष्टि नहीं कर सकते हैं। फिलहाल लोगों को आगाह कर दिया गया है कि बच्चों को झाड़ियों के पास न जाने दें और निकलते हैं तो उन पर ध्यान दें। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed